Wednesday 20 March 2019

----- ॥पद्म-पद ३२ ॥ -----,

              ------|| फाग || -----
मोपे भरी भरी के पिचकार न असोइ रंग डारौ पिया |
होरिया के दिन देइ के द्वार न ऐसोइ पट ढारौ प्रिया ||

अलक पलक घनस्याम तोरी बिजुरी गिराए |
कोदंडु कासि कासि के तीछे बैनन्हि चलाए ||

करके नैनन को बाँकी कटार मोहे ऐसे न निहारो प्रिया |

मेले रंग माहि रंग मेले राग माहि राग |
मेले गगन संग धरती खेले फागुन मैं फाग ||

तुमभी गलबहियाँ न्यौछार तनिक लाज परिहारौ प्रिया |

पाके प्रीति के रंग कुमकुम करतल पै धार |
होरी होरी बोल के रही गोपियन बौछार ||

गूंजे ग्वालन ते गाँव गलियार रंगधुरी बिखारौ रसिया |