Thursday, 10 August 2017

----- || दोहा-एकादश 11 || -----


हाथोँ हाथ सूझै नहि घन अँधियारी रैन | 
अनहितु सीँउ भेद बढ़े सोइ रहे सबु सैन || १ || 
भावार्थ : -- जहाँ हाथों हाथ सूझता न हो जहाँ नीति व् नियमों का अभाव के सह अज्ञानता व्याप्त हो | जहाँ शत्रु सीमाओं को भेद कर आगे बढ़ रहे हों जहाँ सेना गहन निद्रा में निमग्न हो वहां जनमानस को चाहिए कि वह सचेत व् सावधान रहे |

रतनधि धर जलधि जागै,जागै नदी पहार | 
एक पहराइत जगै नहि ,जागै सबु संसार || २ ||
भावार्थ : - रत्नों की निधियां संजोए जलधि जागृत है नदी जागृत है पहाड़ जागृत है सारा संसार जागृत है केवल एक पहरेदार जागृत नहीं है |

निँद त्याज कर जागरन जन जन पूछ बुझाए | 
पितु धन सम्पद जान के परबसिया कर दाए || ३ || 
भावार्थ : - सुषुप्त अवस्था  त्याग कर जनमानस भी जागृत हो और सत्ता के लालचियों से प्रश्न करे कि राष्ट्र की भूमि को खंड-खंड कर उपनिवेशियों को दे दी गई क्या इन्होने इस राष्ट्र को अपनी पैतृक सम्पति समझ रखा है |

१९६० ई .के ९ वे संशोधन का कारण पूछे जिसमें देश  के टुकड़े कर एक संधि के द्वारा बेरुबारी व् खुलना आदि क्षेत्र पाकिस्तान को दे दिए गए थे |


खंड खंड करि देस जे अखंड राग अलाप | 
जागरित जन को चाहिये पूछे तिनके पाप  || ४ || 
भावार्थ : -- अखंडता के राग का अलाप करते जिन्होंने इस देश को खंड-खंड किया और करते रहेंगे  | जागृत जनमानस को चाहिए वह उनके पाप पूछे |

अधिकार ते सजग होत करतब सोंहि सचेत | 

पलछन चिंतन रत रहत  करे देस सो हेत || ५ || 
भावार्थ : -- स्वाधिकार के प्रति सजग व् स्व-कर्तव्य के विषय में सचेत रहते हुवे जो आत्मचिंतन से अधिक राष्ट्र के चिंतन में लीन रहता हो उसे अपना राष्ट्र प्रिय होता है,यह जागरूक जनमानस का भी लक्षण है |

तरु बलयित जस बेलरी तासु कोस अवसोस | 
बढ़त बढ़ावत आपनी बासत जात पड़ोस || ६ || 
भावार्थ : -- वृक्ष में वलयित बेल वृक्ष के ही पोषण कोष का अवशोषण कर अपनी वृद्धि करती हुई जिस प्रकार पड़ोस में बसती चली जाती है उपनिवेशियों का स्वभाव भी उसी प्रकार का होता है |

देसवाल हो जासोइ पाए धरनि धन धाम | 
बैर बँधावत तासोइ चढ़त करे संग्राम || ७ || 
भावार्थ : -जो  देश  भूमि धन व् सदन से युक्त कर इन्हें देशवाल बनाते हुवे जगत में प्रतिष्ठित करता है,  ये उसी देश से वैर बाँधते उसकी सीमाओं का अतिक्रमण करते हुवे नित्य संग्राम के लिए आतुर रहते हैं |

पीर नहीं पर एकै की यह अगजग की पीर | 
जेहि तरु तिन पोषि तेहि काटैं धीरहि धीर || ८ || 
भावार्थ : - उपनिवेशियों द्वारा प्रदत्त यह पीड़ा किसी एक राष्ट्र की न होकर उन सभी राष्ट्रों की है जहाँ की ये बसे हुवे हैं ये जिस वृक्ष से परिपुष्ट होते हैं उसी वृक्ष की जड़ें काटने में लगे रहते हैं  इनकी अनंतिम परिणीति विभाजन है  | 

जुग लग सम्राज वाद पुनि उपनिवेसि कर सोस | 

भारत की प्रगति दो दिन चली अढ़ाई कोस || ९ || 
भावार्थ : -- इस प्रकार युगों तक साम्राज्यवादी एवं औपनिवेशिक शोषण होने के कारण प्रगति के पथ पर भारत की गति अत्यधिक धीमी हो गई, शोषण के ये कारण इस देश में अब तक व्याप्त हैं | अन्य देशों को इससे बच के रहना चाहिए |

जग माहि एक भगवन की कृपा अकारन होइ | 
प्रति कारज न त होत है कारन कोइ न कोइ || १० || 
भावार्थ : - संसार में एक ईश्वर की कृपा ही अकारण होती है अन्यथा प्रत्येक कार्य का कोई न कोई कारण होता है |

साँसत घर की कोठरी संविधान को मान | 
बदले घर सो आपुना रचिता केर समान || ११ || 
भावार्थ : - उपनिवेशकों द्वारा शोषण एवं योग्यता की उपेक्षा करने कारण भारत के संविधान को पीड़ादायक कालकोठरी की संज्ञा दी गई और जिस प्रकार इसके रचेयता ने तो धर्म परिवर्तन किया था उसी प्रकार कुछ लोगों ने संविधान ही परिवर्तित कर लिया |

बसा बसेरा बिहुर के निसदिन करत पलान | 
देस पराए जा बसे केतक प्रतिभावान || १२ || 
भावार्थ : - अपने बसे बसाए राष्ट्र को छोड़ कर नित्य पलायन करते हुवे फिर कितने ही प्रतिभावान पराए देशों में निवासरत हो गए |

'धर्म को परिवर्तन न कर धर्म में परिवर्तन करो'
'संविधान को  परिवर्तन मत करो संविधान में परिवर्तन करो'
पण यह है कि वह परिवर्तन कल्याणकारी हो.....













Friday, 4 August 2017

----- || दोहा-एकादश 10 || -----

बसति बसति बसबासता मिलिअब पर समुदाय | 
बसे बसेरा आपुना केहि हेतु कर दाए || १ || 
भावार्थ : - यदि एक पराए देश का सम्प्रदाय जब विद्यमान भारत के वस्ति वस्ति में निवासित है तब उसका विभाजन कर एक बसा बसाया राष्ट्र उसे किस हेतु दिया गया |

एक नहीं दो नहीं तीन तीन राष्ट्र इन्हें दिए गए तथापि ये भारत की छाँती में मूंग दल रहे हैं इनके लिए इस देश का और कितना विभाजन होगा.....?


आन बसे परबासिया भए बिनु देस सदेस |
बिरावन भयउ भारती होत जात निज देस || २ || 
भावार्थ : -- अब देश में बसे पराए,  देश रहित होते हुवे भी देशवाल हो गए |  जो देशवाल थे, राष्ट्रिक थे वह राष्ट्र विहीन होकर राष्ट्र के स्वत्वाधिकार से वंचित हो गए, उनके लिए १९४७ की स्वतंत्रता अभिशाप सिद्ध हुई |

स्पष्टीकरण : - १९४७ के भारत विभाजन में भारत के मूल निवासी जो विभाजित देश में निवास करते थे उन्हें भारत लाया नहीं गया अब वह अभारतीय कहलाते हैं |

खंड खंड होतब अजहुँ भयऊ भारत सेष | 
अस तो हो रहि जाएगा सनै सनै अवसेष || ३ || 
भावार्थ : -- विद्यमान समय में स्थिति यह है कि यह अखंड भारत खंड-खंड होकर शेष भारत में परिवर्तित हो गया है  यदि यही अनुक्रम चलता रहा तो यह अवशेष मात्र होकर रह जाएगा  |

जनमानस भरमाइ के करतब खंडहि खंड | 
अगजग सबहि कहत फिरें यह तो देस अखंड || ४ ||  
भावार्थ : - जनमानस को भ्रमित करके इस देश को खंड-खंड किया | और संसार भर में ये सत्ता के लालची कहते मिले कि यह देश अखंड है | यह देश खंड- खंड हो चुका है जनमानस इस भ्रम में न रहे कि यह अखंड भारत है अब यह जितना है उतना को तो बचा लें.....

स्पष्टीकरण : -- १९७६ के ४२वें संशोधन द्वारा संविधान की प्रस्तावना में  'अखंडता' शब्द भी जोड़ा गया..... 

स्वाधीनता सबद तब होतब अर्थ बिहीन | 
रजे राज सो देस में जिनकर रहे अधीन || ५ || 
भावार्थ : -- स्वाधीनता शब्द तब अर्थ विहीन हो जाता है जब देश में वही राज करता हो जिसके की वह अधीन था |

स्वत्वाधिकार तैं जो स्वाजन्य परिरोधि | 
सो बिधि सो सबिधायनी होत स्वतोबिरोधि || ६ || 
भावार्थ : - किसी विधि द्वारा विहित अधिनियम अथवा उसके उपबंध जब मूल निवासियों के स्वत्वाधिकार को परिरुद्ध करते हैं तब वह संविधान अपने ही राष्ट्र का विरोधी होता है |

दास करत गोसाइयाँ गोसाईँ कर दास | 
सासन करे बिलास जब जन जन होत उदास || ७ || 
भावार्थ : -   जब जनमानस अपने अस्तित्व के बौद्धिक तत्वों से अनभिज्ञ होते हुवे सुषुप्त और शासन निर्द्वन्द्व सुख उपभोग में मग्न होता है, तब स्वामी स्वामित्व के अधिकार से वंचित होकर दासत्व को तथा दास  उन अधिकारों से संपन्न होकर स्वामी के पद को प्राप्त होते जाते हैं |


अचेतन होत जहँ जन मानस रहे उदास | 
तहँ कर सब सुख सम्पदा बसे परायो बास || ८ || 
भावार्थ : --  जहाँ जनमानस अपने अस्तित्व के बौद्धिक तत्वों से अनभिज्ञ होते हुवे सुषुप्त अवस्था में होता है वहां की सभी सुख सम्पदाएँ पराए देशों में जा बसती हैं और वहां निर्धनता का वास हो जाता है |

उदर परायन होइ के सोते रहे न कोए | 
जगत परायन संग अब देस परायन होएं || ९ || 
भावार्थ : - जगत के अस्तित्व में किसी राष्ट्र  का अस्तित्व निहित होता है, राष्ट्र के अस्तित्व में उसके जनमानस का अस्तित्व निहित होता है | जनमानस छुद्र स्वार्थों के वशीभूत होकर उदर की पूर्ति करने में न लगा रहे कि वह सुषुप्त अवस्था का त्याग कर स्व-कर्त्तव्य के विषय में सचेत होते हुवे जागृत रहे और जगत का चिंतन करते हुवे देश का चिंतन करे |

परबसिया जहँ दरसिया बसबासत सब कूल | 
कहँ भारत कहँ भारती कहँ भारत के मूल || १० || 
भावार्थ : - एक जागृत जनमानस को संविधान से यह प्रश्न अवश्य करना चाहिए कि सीमावर्ती प्रदेशों में जहाँ तक देखो वहां पराई शाखाएं ही निवास करती दिखाई देती हैं ऐसी परिस्थिति में भारत कहाँ है, भारतीय कहाँ हैं, और भारत की वह जड़ें कहाँ हैं जिनसे यह राष्ट्र परिपोषित हुवा है |

सासन भोगे बिषय रस डीठ धरे चहुँ कोत | 
रूखे जन को चाहिये जोगे जगरित होत || ११ || 
भावार्थ : - शासन विषय जनित रसों का आनंद लेने में निमग्न है | सुषुप्त जनमानस को चाहिए कि वह जागृत होकर अपने स्वत्व के विषय में सचेत व् सावधान रहे चारों ओर दृष्टि लगाकर अपने राष्ट्र की रक्षा करे |




..














Friday, 28 July 2017

----- || दोहा-एकादश 9 || -----

बथुरत पूला आपना, बँधेउ पराए पूल | 
भरम जाल भरमाइ के  बिनसत गयउ मूल || १ || 
भावार्थ : --भारत वस्तुत: चार धार्मिक समुदायों के कुटुंब का राष्ट्र है, यह  कुटुंब तब बिखर गया जब इसमें  उस पराए कुटुंब को भी सम्मिलित किया गया जिसने उसे दास बनाया  था  |  तत्पश्चात इन्हें अपना कहते हुवे एक भ्रम का जाल बिछाया गया जिसके बहकावे में आकर भारत की मौलिकता नष्ट-भ्रष्ट होती चली गई |

साख बिरानि राख करत, करत मूल निर्मूल |
जग अनभै अधिकार रचत मौलिकता गए भूल || २ || 
 भावार्थ : -- अपने मूल को निर्मूल कर अपनी मौलिकता को छिन्न-भिन्न करके  एक पराई साम्प्रदायिक शाखा की रक्षा करते हुवे ऐसा अधिकार परिकल्पित किया गया जो विश्व में किसी  राष्ट्र के संविधान ने नहीं किया था  | 


बिरावन भयउ बहोरी  सासन के अधिकारि | 
अखिल जगत कर देस जौ कतहुँ दरस नहि पारि || ३ || 
भावार्थ :- जो राष्ट्र निर्माण के मूलभूत नहीं हैं उसे शासन करने का अधिकार प्राय: विश्व के किसी भी राष्ट्र ने नहीं दिया है | जो न केवल राष्ट्र निर्माण के मूलभूत नहीं हैं जिन्होंने उसे दास भी बनाया, भारत के संविधान ने ऐसे  साम्राज्य वादी समुदाय को पुनश्च शासन करने का अधिकार दे दिया |

 लागि होत भयो पुनि सो  संविधान निरमाए |  
अपने अपने देस में सब बिधि करत पराए || ४ || 
भावार्थ : -- ततश्चात एक दिन निर्मित होकर वह संविधान रातोंरात देश पर लागू भी हो गया | लोगों को पता भी नहीं चला कि उस संविधान में देश के मूलनिवासियों को अधिकारों से विपन्न कर पराया कर दिया गया था |

सीँउ भए बिनु सीँउ भयो दिए पट बिनहि द्वार | 
यह मूरख का देस कह राज करे संसार || ५ || 
भावार्थ : -- सीमाओं के होते हुवे भी यह देश सीमा से विहीन रहा क्यों कि इसमें एक ऐसे द्वार का निर्माण किया गया जिसमें पट ही नहीं थे |  उस द्वार पर अंकित किया गया कि यह मूर्खों  का  देश है यहाँ कोई भी कभी भी कहीं भी आ-जा सकता है और इसपर शासन भी कर सकता हैं |

एक तो भारा आपना भयऊ  भारि अपार | 
बहुरि संभारन कांधरा दियो परायो भार || ६ ||   
भावार्थ : --चार सम्प्रदायों के कुटुम्ब के देश का अपना भार ही भारी-भरकम था फिर उस के कन्धों पर पराए सम्प्रदाय के पालन-पोषण का भार भी लाद दिया गया |

बोहनहारा हारिया बोह परायो बोह | 
दारिद रेखा बीच ते नीच भया ता सोंह || ७ || 
भावार्थ : -- अपने दायित्व  के साथ दुसरों का भारी भरकम दायित्वों को वहन करने के  कारण  इस देश का कंधा शिथिल होकर क्लांत गया जिसे निर्धन रेखा के मध्य में स्थित होना था वह कुटुम्ब निर्धन रेखा के नीचे आ गया |

प्राग समउ ए भारत भुइ चहुँ दिसि लिए बिस्तार | 
सुगठित एक छत रूप दिए अन्तर देसिक धार || ८ || 
भावार्थ : - प्राचीन समय में भारत का भूखंड चारों दिशाओं में विस्तार को प्राप्त होकर सुव्यवस्थित राजतांत्रिक क्षेत्रों की लघु ईकाइयों का समूह था | राष्ट्रीयता की धारा के इस अंतर विस्तार को सुसंगठित कर तदनन्तर एक प्रभुसत्तात्मक स्वरूप दिया गया |

एवम एकीकार भुइँ करि भए भारत गनराज |
स्वारथ परायन हेतु पुनि करिअब बहुंत विभाज || ९ ||  

भावार्थ : - इस प्रकार राज्य की इन लघु इकाइयों एवं इसके निवासियों को एक सीमा रेखा में आबद्ध करते हुवे इसके विस्तारित भूखंड का एकीकरण किया गया तदनन्तर प्रभुसत्ता संपन्न वैधानिक गणराज्य का स्वरूप धारण कर विश्व में यह एक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुवा | किन्तु अपना हित सिद्ध करने वाले स्वार्थी तत्त्वों के  कारण यह वर्तमान में खंड-खंड हो गया |

पूल परयो हेतु पुनि खींचे पुनि एक रेख | 
बसा बसाया बासना दे तिन पेटे लेख || १० || 
भावार्थ : -- एक राष्ट्र को निर्मित करने में पीढ़ियों का रक्त लगता है; इस यथार्थ की उपेक्षा करते हुवे पराए देश के एक पराए समुदाय के लिए पुनश्च एक रेखा खिंच कर भारत को खंड-खंड करते हुवे एक सुव्यवस्थित राष्ट्र उनके नाम कर दिया |

अब लगि को न जनाइया भंजत  भारत सेतु | 
करतब लहुरा देस किए खंड खंड किन हेतु || ११ || 
भावार्थ : - भारत की सीमाओं का विभंजन करते इस विशाल राष्ट्र को लघुता प्रदान करने के कारण क्या थे | इसे किस हेतु खंड-खंड किया यह अब तक किसी भारतीय को ज्ञात नहीं है |

 

Monday, 24 July 2017

----- || दोहा-एकादश 8 || -----

श्रम करम गौन करत तब भयऊ अर्थ प्रधान | 
पददलित भए दीन हीन गहे मान धनवान || १ || 
 भावार्थ : -- श्रम व कर्म को गौण कर जन संचालन व्यवस्था में अर्थ प्रधान हो गया,  इस प्रधानता से दरिद्र पद दलित होने लगे व् धनाढ्य मान्यवर हो गए  |

होइब अर्थ बिहीन जो जिनके भेस भदेस | 
विलासित भवन तिन्हने निरुधित भयउ प्रवेस || २ || 
भावार्थ : -- अब जो कोई दरिद्र है जिसका भेष भद्दा है चमचमाते भवनों एवं गगन चुम्बी अट्टालिकाओं में  उसका प्रवेश निषिद्ध हो गया |

अर्थ प्रधान बिधान ने दियो रेख एक खींच | 
ऊँचे कू  ऊँचे कहे नीचे कू कह नीच || ३ || 
भावार्थ : -- अर्थ की प्रधानता को स्वीकार्य करने वाले संविधानों ने एक रेखा खींची जिसे निर्धन रेखा कहा गया | जो इस रेखा के ऊपर होते वह अब  सभ्रांत हो गए और सभ्य कहलाने लगे जो इसके नीचे होते वह क्षुद्र होकर
अछूत हो गए और नीच कहलाने लगा |

अँखुवा केरे आँधरे जो को गाँठ पुराए | 
सोइ सत्ता सूत गहे सोइ बिधिक पद पाए || ४ || 
 भावार्थ: - अब जिसकी बाहु में धन का बल होता, वही सत्ता का सूत्रधार होकर संवैधानिक पदों को प्राप्त होता  फिर वह निर्बुद्धि अपराधी, चरित्र हीन, दुराचारी ही क्यों न हो | जिसके पास सत्ता होती उसके पास पैसा होता और वह निर्धन रेखा के सबसे ऊपर होता |

इस प्रकार लोकतंत्र पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसे के चक्कर में पड़ गया

राजू : - बोले तो इस चक्कर से लोकतंत्र का सत्यानास हो गया.....

ऐसे वैसे कैसेउ अर्थ रहे तब अर्थ |  
जोइ अर्थ बिहीन रहे अब सो होइ ब्यर्थ || ५ || 
 भावार्थ : -- अर्थ-प्रधान व्यवस्था में अर्थ की उपलब्धि से ही व्यक्ति की उपयोगिता सिद्ध होती, अर्थात  ऐसा वैसा हो चाहे कैसा हो पैसा होना आवश्यक हो गया, अब  कोई  बुद्धिजीवी, सदाचारी व् चरित्रवान ही क्यों न हो अर्थ की अनुपलब्धता से वह अनुपयोगी कहा जाने लगा |

समता वाद प्रस्तावत भारत के सविधान | 
भीतर भेदभाव भरे बाहिर कहत समान || ६ || 
भावार्थ : -- समता वाद को  प्रस्तावित करते हुवे  २६ जनवरी १९५० से भारत में एक नया संविधान लागू किया गया |  बाह्य स्वरूप में यद्यपि समान नागरिक संहिता का उल्लेख किया गया था किंतु इसकी आतंरिक विषय वस्तु भेद-भाव से परिपूर्ण थी |  सरल शब्दों में कहें तो इसके बाहर कुछ और था अंतर में कुछ और |

सोइ संबिधि सविधायनि बिधेय सोइ बिधान |
जासु देस समाज सहित होत जगत कल्यान || ७ || 
भावार्थ : --  वह शासन- प्रबंध,प्रबंधित करने योग्य है तथा वह विधान, संविधान के अंतर्गत नियम व् सिद्धांत के रूप में स्थापित करने योग्य है जो तत्संबंधित व्यक्ति, समाज व् राष्ट्र सहित विश्व कल्याण के प्रयोजन हेतु हो |

अर्थ प्रधान बिधान ने जने बरन पुनि चारि | 
समता वाद बिसार के भेद भाव करि भारि || ८ || 
भावार्थ : -- अर्थ प्रधान विधान के द्वारा भारतीय जनमानस पुनश्च चार वर्ग  में विभक्त हो गया जो जाति पर आधारित न होकर धन की उपलब्धता पर आधारित  था | समता-वाद की अवहेलना करते हुवे  इन वर्गों में अतिसय भेदभाव- किया जाने लगा |

स्पष्टीकरण : -- वैदिक काल में वेदों में एक जन-संचालन व्यवस्था का उल्लेख है जिसमें भारत के मूलनिवासी जातिय आधार पर चार वर्गों में विभक्त थे | ऐसा माना जाता है कि जैन और बौद्ध धर्म का अभ्युदय इस काल के पश्चात हुवा |  मुसलमानों एवं अंग्रेजों द्वारा भारत को दास बनाकर उसपर राज करने के पश्चात भी मूल निवासियों में वही परिपाटी चली आ रही थी |

शासक कहँ सो सही कहँ करतब सत्ता वाद | 
जो कोई नहि नहीं कहँ ताको संग विवाद || ९ || 
भावार्थ : - संविधान आतंरिक विषय वस्तु में सत्तावाद का प्रतिपादन करते हुवे कहा गया कि सत्ता धारी की कही सर्वमान्य होगी |  अब जो सत्ताधारी कहता वही सही होता, यदि कोई इसका विरोध कर उस सही नहीं कहता वह विवादित कहा जाने लगा |

सत्ता धारी कहँ अलप सोइ अलप कहलाए | 
अधिकाधिक होइ चाहे जोइ जगत समुदाय || १० || 
भावार्थ : -- वैश्विक पटल पर चाहे कोई अधिकाधिक क्यों न हो सत्ताधारी जिसे अल्प कहते वही अल्प होता |


सासक कह यह पद दलित, यह निर्धन असहाय | 
पद कलित होत जात सो घन धन दल बल पाए || ११ || 
भावार्थ :--  सत्ताधारी जिसे कुचला हुवा, निर्धन व्  असहाय कहते वही दलित कहलाता वह फिर उन्हें पद पर प्रतिष्ठित क्यों हो उसके पास अपार वैभव क्यों न हो,  उसके साथ करोड़ों लोगों के दल का बल क्यों हो |

ऐसे दलित के पैर के नीचे फिर न जाने कितने ही कुचले गए.....


Saturday, 22 July 2017

----- ॥ टिप्पणी १२ ॥ -----

>> थोड़े से धन में संपन्न होना भी एक प्रकार की कुशलता है, हमारे पास में एक सब्जी वाली है जो प्रतिदिवस १५०० रु से अधिक लाभार्जित करती है किन्तु वह संपन्न नहीं है | हमारे देश में आधी निर्धनता इसलिए है क्योंकि उन्हें थोड़े से धन में सम्पन्न होना नहीं आता.....
>>  ये जो भी है भारत का नहीं है, भारत का खानपान क्रूरता से नहीं अपितु अपनी सात्विकता से पहचाना जाता है इसलिए यह अतुल्य है..... लखनऊ का नाम लखनऊ इस हेतु है क्योकि यह रामानुज लक्ष्मण की नगरी है लक्ष्मण का तत्भव रूप लखन है.....

>> शुद्ध भाषा साहित्य का प्रथम लक्षण है, मिलावट मौलिकता व् विशिष्टता का हरण कर लेती है
यदि हम अपने जीवन में शुद्धता की अभिलाषा करते हैं तब हमारी भाषा में भी शुद्धता हो

शेक्सपियर के साहित्य ने कदाचित अंग्रेजी को प्रचारित व् प्रसारित किया, साहित्य से भाषा का प्रचार-प्रसार होता है मिलावट से नहीं.....
>> भारतीय संविधान के अनुसार न्यायपालिका का कार्य न्याय व् निर्णय करना है नियम बनाना अथवा निर्देश देना नहीं, वह अपने सीमाओं का अतिक्रमण न करे | प्रधानमन्त्री विधिक प्राधिकारों का दुरुपयोग करते हुवे शाब्दिक आतंक से जनमानस को भयभीत कर देश में आतंरिक अशांति को उत्प्रेरित कर रहे हैं | अहिंसा परम धर्म है प्रधानमंत्री को यह ज्ञात रहे और धर्म की रक्षा हेतु जनमानस को भयभीत न करे, वह अपने संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखें.....

राजू : - हाँ ! अब तो मेरे को आत्मरक्षा करने में भी डर लगने लगा है.....

चीन की मीडिया ऐसा बोलती है : - तुम्हारी माँ ने नियम पालन करना सिखाया नहीं क्या ?'
अबके फिर बोले तो उसको उत्तर देना 'इतनी बाताँ तो म्हारे देस की गृहिणिया अपने खसम की ना सुनें तेरे जैसे पडोसी की तो क्या सुनेंगी' कहती हैं ये  बाबा आदम वाले जमाने के नियम तू ही पालन कर म्हें तो कोणी करूँ 
और हाँ ! 'राकेट साइंस तो वे रोटी बनाते बनाते पढ़ लेती हैं, जुझारू बाजे तो सजानों बी आवे और बजानों बी.....मसाइल तो वे ऐसा चलाती हैं कि अपना क्या तुम्हारे राष्ट्र के पति का सिर फोड़ दें..... 

>> कट्टरता के नाम पर आप अपने विचार दूसरों पर लाद रहें हैं, कट्टरपंथ की आड़ में हिंसा करने की छूट किसी को भी नहीं होनी चाहिए | नेताओं की अहिंसा के सन्दर्भ में अपनी ही परिभाषा है जबकि अहिंसा का वास्तविक अर्थ है 'प्राणी मात्र के जीवन की रक्षा करना.....'

>> इतिहास में यह अवश्य उल्लेखित होगा कि जब भारत आपदाओं से त्राहि त्राहि कर रहा होता था तब सत्ता के लालची उस स्वतंत्रा के पर्व को मनाने  में लीन रहते थे जो उसे कभी मिली ही नहीं.....

>> गले मिलते हुवे एक गले से दो-गले होकर एक दूसरे की पीठ में छुरा घोंपने से तो गाली ही अच्छी है.....

>> परे  सीस  को  आपदा  जो  को  होत  सहाए  |
      ताहि मझारी लेख लिपि हितु संधी कहलाए || १ ||

      भरे सदन सिँह नाद किए नाम धरे हितु जेत |
      हित  हेतु उलेखित कहा  संधी  किए ता सेत || २ ||

भावार्थ :-- किसी राष्ट्र के आपदापन्न  होने पर जो कोई अन्य राष्ट्र सहायक की भूमिका में हो तब उनके मध्य एक लेख पत्र निष्पादित किया जाता है जिसे मैत्री-संधी कहते हैं |  प्रधान मंत्री एक बात बताएं भरे सदन में 'सिंह नाद'  करते हुवे आपके विदेश मंत्री ने जितने राष्ट्रों के मित्र होने का दम्भ भरा था, उनके मध्य निर्दिष्ट उद्देश्यों का उल्लेख करती कोई मैत्री संधी की है ? अथवा आपके सदन में सभी कुछ हवाहवाई है.....

>> 'मैं और मेरा'  ये दो दोष मनुष्य की मानसिकता को संकीर्ण करते है,  इस संकीर्णता से मुक्त होकर अपने  राष्ट्र सहित समस्त विश्व के कल्याण हेतु हमें विचारशील रहना चाहिए यह राष्ट्रीय-चेतना का भी प्रथम लक्षण है.....
>> 'मुख में राम बगल में इस्लाम' भारत के ये नेता-मंत्री प्रथम दृष्टया इस्लाम के अघोषित अनुयायी प्रतीत होते हैं, ये भारत के टुकड़े टुकड़े कर छोटे-छोटे इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहते हैं.....

>> हम और आप ही इस देश के नागरिक हैं, विडम्बना यह है कि सत्ता के लालची लोग हमें एक होने नहीं देते | जनमानस में राष्ट्रीय चेतना का अभाव है इसकी पुनरावृत्ति न हो इस हेतु विद्यमान समय में राष्ट्र को एक जन-जागृति की आवश्यकता है.....
>> ये नेता भी गिरगिट के जैसे रंग बदलते हैं कुछ समय पहले यही प्रधानमंत्री विदेशों में 'विदेशों में जितना मेरा सम्मान हुवा उतना किसी नेता का नहीं हुवा'  कहते पाए गए थे.....

>> स्याही के सुर्खे-रंग को तहे-दस्त पे हिना कर देखो..,
   तख्खयूल के अक़्स को फिर सफ़हे-आइना कर देखो.....

>> कुछ लोग भारत को अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला बनाने पर तूले हैं, ऐसी धर्मशाला जहाँ  मुसलमान, अंग्रेज, चीनी, अमेरिकन, जर्मनी खाएं-पिएँ  और आनंद पूर्वक रहें किन्तु हिन्दू न रहें.....

>> पवित्र ग्रंथों के सार में ईश्वर होते हैं, भारत का संविधान के सार में अपवित्र नेता क्यों हैं.....?

>> भगवन पाहि पहुँचावै दरसावत सद पंथ |
धर्मतस सीख देइ सो जग में पावन ग्रन्थ || 
भावार्थ : - ग्रन्थ मनुष्य का मार्गदर्शन करते हुवे उसे ईश्वर के पास पहुंचाता हो | जो ग्रन्थ धर्म का अनुशरण कर मनुष्य को सत्य, दया, दान के सह त्याग व् तपस्या की शिक्षा देता हो वह ग्रन्थ पवित्र होता है.....
>> गौरक्षकों का प्रतिरोध का ढंग यद्यपि  बुरा है भगत सिंग के जैसे उनका  आशय बुरा नहीं है, जबकि गौ हत्यारों का आशय बुरा है अमानवीय है.....
मनुष्य एक शक्तिशाली प्राणी है वह मनुष्योचित धर्म की मर्यादा में रहे.....
इस हेतु  : -- दंड की व्यवस्था वहां भी और यहां भी हो.....

>> मनुष्य को यह अधिकार किसने दिया कि वह धरती के पेड़ों को नोच दे और उसके जीव-जंतुओं का रक्तपान कर उनकी खाल खा जाए, उनपर इसलिए क्रूरता करे कि वह निर्बल व् निरीह हैं.....? उनके मुख में वाणी नहीं है.....?

>> 'यतो धर्मस्ततो जय:'
अर्थात : - जहाँ धर्म होता है वहां जीत होती है'
सर्वोच्च न्यायालय का यह आदर्श वाक्य है
धर्म किसे कहते हैं..... ? सर्वोच्च न्यायालय जनमानस को बताए.....

>> वर्तमान परिदृश्य में कांग्रेसियों का बनाया संविधान भगत सिंग की मृत्यु दंड को भी सही कहता..... स्वतंत्रता के नाम पर कोई मनुष्य को कैसे मार सकता है भई.....


Tuesday, 18 July 2017

----- || दोहा-एकादश 7 || -----

धरम अनादर मति करो होत जहाँ अवसान | 
ताहि  कंधे पौढ़त सो पहुँचे रे समसान || १ || 
भावार्थ : --  सत्य,तप,दया और दान आदि धर्म साधारण धर्म है जो सभी मनुष्यों होना चाहिए |  विशिष्ट धर्म का भी अनादर नहीं करना चाहिए, जीवन रूपी संध्या के अवसान होने पर धर्म के कंधे उठकर वह श्मशान पहुंचता है |

मुए जगत निरबसन कियो  धरम दियो ओहार | 
बासत पुरबल देहि कै करिया सो उद्धार || २ || 
भावार्थ : - मृत्यु के पश्चात दुनिया जब मनुष्य को निर्वस्त्र करती है, तब धर्म ही उसे वस्त्र देता है |  दुर्गन्ध आने के पूर्व धर्म ही मृत शरीर का उद्धारकर्ता है |  

भोजन बासा बसन जब भै जिअ के चिन्हारी | 
ताहि प्रबंधन अर्थकर करिअब नीति अनुहारि || ३ || 
भावार्थ : -- सभ्यता के पश्चात जब भोजन वस्त्र व् आवास मनुष्य के  जीवन हेतु आवश्यक साधन हो गए तब कतिपय नीतियों का अनुशरण करते हुवे उसने अर्थ को प्रबंधित किया |

अर्थात : --  मनुष्य द्वारा अर्जित किये गए धन को किस प्रकार प्रबंधित किया जाए कि वह सरलता पूर्वक इन आवश्यक साधनों को प्राप्त कर सके यह उपक्रम अर्थ -प्रबंधन कहलाया |

दूसरे शब्दों में : -- सार्वजनिक राजस्व और उसके आय-व्यय की व्यवस्था ही अर्थ-व्यवस्था है |

भोजन बासा बसन जब भै जिअ के चिन्हारी | 
ताहि प्रबंधन अर्थकर करिअब नीति अनुहारि || ३-क || 
भावार्थ : -- सभ्यता के पश्चात जब भोजन वस्त्र व् आवास मनुष्य के  जीवन हेतु आवश्यक साधन हो गए तब कतिपय नीतियों का अनुशरण करते हुवे उसने अर्थ को प्रबंधित किया |

जब गगन तेउ औतरी  घन बासिनि बिद्युत | 
बहुतक साधन संग सो भयऊ जटिल बहूँत || ३-ख || 
भावार्थ : -- और जब घन निवासिनी का धरती पर प्राकट्य हुवा और विद्युत् का आविष्कार हुवा तब इन आवश्यक हेतु के सह अन्यान्य संसाधनों की व्यवस्था के फलस्वरूप अर्थ नीतियां जटिल होती गई | 

एक अर्थ हेतु स्वारथ एक परमारथ हेतु | 
यहाँ अधर्माधीनता यहाँ धरम के सेतु || ४ || 
भावार्थ : -- सत्ता के लालच ने अर्थ को दो भागों में विभक्त कर दिया | अब अर्थ एक स्वहित के हेतु और एक परहित के हेतु व्यवस्थित होने लगा | जहाँ  स्वहित हेतु व्यवथित होता वहां यह अधर्म के अधीन होता जहाँ परहित के हेतु व्यवस्थित होता वहां यह धर्म के द्वारा मर्यादित रहता, अर्थात उत्तम रीति से यह प्राप्त किया जाता और उत्तम नीति से यह व्यय किया जाता.....

लोह लेत जग लोहिता भयउ लोह कर जोइ   | 
दोहत कोयर सब कतहुँ कोयर कोयर होइ || ५ || 
भावार्थ : - मध्य कालीन युग में लोहा पृथ्वी से निष्कासित होकर जब मनुष्य के हाथ में आया तब कलह-क्लेष से  उसने संसार को रक्त से लाल कर दिया  | आधुनिक काल के प्रारम्भ में जब कोयले का भी दोहन होने लगा तब उसकी करनी से चारों ओर मलिनता व्याप्त हो गई |

छूटत गया बधावना छूटत गए सब ग्रंथ | 
कलि का चाका गति गहा लोहल भए जब पंथ || ६ || 
भावार्थ : -- पृथ्वी के संग्रह का रहस्योद्घाटन होते ही उसकी संचित धन-सम्पदा  शनै: शनै:  रिक्त होने लगी | जब वह लोहपंथी हो गई तब आधुनिक काल का पहिया द्रुत गति से संचालित होने लगा |  

आठ जुग के ठाट जुटे, परे देह पर पाँखि | 
चरन धरा कू छाँड़ के  गगन धरे तब लाखि || ७ || 
भावार्थ : -- मानव के संसाधन अब देखते ही बनते थे उसकी देह में जैसे पंख उग आए हों उसके चरण धरती पर न पड़कर गगन पर धरे दिखाई पड़ने लगे   | जितनी सुख-सुविधाएं उसने इस एक काल में संकलित की  उतनी सभी कालों को मिलाकर भी नहीं की  |  १०० -१५० वर्षों में पृथ्वी का जितना दोहन हुवा विगत कालों में उसका १% भी नहीं हुवा |

समय पुरब उद्यम बिनहि, भाग तेउ अधिकाह  | 
पाप करम उपजाइया सुख साधन करि लाह  || ८ || 
भावार्थ : -- उद्यम के बिना समय से पूर्व और भाग्य से अधिक सुख साधनो की लालसा ने कुत्सित कर्मों को उत्पन्न किया  |

अधिकाधिक की दौड़ जनि जोड़ जोड़ की होड़ | 
लाखोँ लाख लिखा भयो  कौड़ी भयउ करोड़  || ९ || 
भावार्थ : -- अधिकाधिक सुख उपभोग के फेर ने फिर संग्रह करने की प्रतिस्पर्धा उत्पन्न की अब करोड़ों की धन-सम्पत्ति अल्प व्  लाखों की धन-संपत्ति अत्यल्प हो गई |

कतहुँ त भ्रष्ट चरन चरे, कतहुँ त अत्याचार | 
आचरन करि कदाचरन बिकरित भयउ बिचार || १० || 
भावार्थ : -- यह विकृत विचारों की परिणीति थी कि निर्द्वन्द्व सुख-उपभोग व्  अधिकाधिक संग्रह की प्रवृत्ति ने   कहीं भ्रष्टाचार तो कहीं अत्याचार का चलन कर दिया , सदाचरण विलुप्त होने लगा कदाचरण ही अब सदाचरण हो चला |

दुराचरन अपनाए भए  करतब काज मलीन | 
धर्म सेतु बिसुरत अर्थ होतब पाप अधीन || ११ || 
भावार्थ : -- दुराचरणों को अंगीकार किये जाने के कारण  कुत्सित कार्य करणीय कार्य हो गए परिणामतस  अर्थ धर्म की मर्यादा से विहीन होकर पाप के अधीन हो गया |









Saturday, 15 July 2017

----- || दोहा-एकादश 6 || -----

अबिकसित तन मति अरु मन बिनु कारज कुसलात | 
अस जनमानस संग सो  देस दरिद कू पात || १ || 
भावार्थ : -- जहाँ शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास से न्यून व् कार्य कुशलता के अभाव से युक्त जनमानस हो वह राष्ट्र दरिद्रता को प्राप्त होता है.....

जहँ नही मितब्यईता जहँ ब्यसन के बास |
जहँ कर उद्यम हीन तहँ दलिदर करे निवास || २ ||
भावार्थ : - जिस राष्ट्र में मितव्यविता न हो व्यसनों का वास हो, हस्त परिश्रम से हीन हों उस राष्ट्र में दरिद्रता निवास करती है.....

निर्द्वंद्व सुख भोग जहां अधिकाधिक अभिलास |
नव नवल प्रत्यास तहाँ होत दरिद के बास || ३ ||
भावार्थ : - जहाँ जनमानस के सुख-दुःख की चिंता से रहित होकर सुखों का उपभोग किया जाता हो,लोभ व् लालसा के कारण अभिलाषाऐं अधिकाधिक हों, जहाँ नित नव नवल वस्तु के प्रयोग की अभ्यस्तता हो, वहां दरिद्रता का निवास होता है ||

हठ धर्मिता पच्छ पात जहँ नित कलह क्लेस |
संपन ते संकटापन होत जात सो देस || ४ ||
भावार्थ : -- जहाँ हठधर्मिता हो, पक्षपातिता हो जहाँ नित्य कलह क्लेष हो वह संपन्न राष्ट्र संकटापन्न होता चला जाता है |

आसुरी सम्पद कर गहे होत जात जो पीन | 
रीतत सोधन सम्पदा करत देस कू दीन || ५ ||
भावार्थ : -- जो जनमानस अनुचित साधनों से धन-सम्पति अर्जित कर समृद्ध होता जाता है वह राष्ट्र की भू- सम्पदा को रिक्त कर उसे दरिद्र करता जाता है |

जो धन माँगे छाँड़ के अर्जन केर उपाए | 
सो तो मित  सुदामा सम  सदा दरिद कहलाए || ६ ||
भावार्थ : - जो राष्ट्र अथवा जो जनमानस धनार्जन की युक्तियों को न मांग कर धन की मांग करता है, वह मित्र  सुदामा के जैसे छटी का दरिद्र कहलाता है | 

पुरबल महु निज करगहे खेट खेह खलिहान | 
गेह गेह संपन रहे रहे देस धनवान || ७ ||
भावार्थ : -- प्राचीन भारत में इन्हीं गावों और खेत-खलिहानों से घर घर में विभूति विराजमान रहती थी और अपनी समृद्धि के लिए यह राष्ट्र विश्व भर में प्रसिद्ध था | 

सोइ देस खेटक खेड सोइ खेह खलिहान |
दीन दुखि धनहीन होत तरपत मरे किसान || ८ ||

भावार्थ : - अब वही देश है ,वही गाँव-खेड़े हैं खेत खलिहान भी वही हैं, किन्तु किसान की दशा दयनीय है वह तड़पते हुवे प्राण दे रहा है उसके गृह में दरिद्रता क्यों विराजित है इस प्रश्न का उत्तर हमें ढूंढ़ना ही होगा |


धनी के उतरु दान है निर्धन के धन-धाम | 
अधर्मी के उतरु धरम दूषन दंड बिधान || ९ || 
भावार्थ : - धनी यदि एक प्रश्न है तब दान उसका उत्तर है, निर्धन यदि एक प्रश्न है तब धन-सम्पति उसका उत्तर है, अधर्मी यदि एक प्रश्न है तब धर्म उसका उत्तर है, अपराध यदि एक प्रश्न है तब दंड विधान उसका उत्तर है |

अर्थात : - यदि कोई प्रश्न है तब उसका उत्तर भी अवश्य होगा.....

जहाँ दरिदर दान करत, समरथ करत त्याज |
दोषि सत कह करि नृप तप तहाँ धरम कर राज || १० || भावार्थ -- जहाँ दरिद्र दान करता हो, समर्थ त्याग करता हो, जहाँ अपराधी सत्य कहता हो और शासक तपस्या करता हो वहां धर्म का राज होता है |

अजहुँ त हमरे देस में दारिद भया दातार | 
समरथ लज्जा परिहरत मांगे हाथ पसार || ११ || 
भावार्थ : -- विद्यमान भारत में लोभ और लौलुपता के वश निर्लज होकर समर्थ उद्योगपति हाथ पसारे मत की मांग करता है और निर्धन दातार बनकर उस मत को दान करके स्वयं को धन्य मानता है | धिक्कार है ऐसे उद्योगपति पर.....