Tuesday 16 September 2014

----- ॥ उत्तर-काण्ड १९ ॥ ----

देखि रतिपतहु  राउ जग आए । बहुरि पंचम सर पुंज चढ़ाए ॥  
मयन कंटकी मुख मदनीआ । मदिरायतनैनी सरि तीआ ॥ 
संग आतुर गयउ नृप पाछे । चोट  कारिन ओट किए गाछे ॥ 
एक सुर नारी ऐतक माही । सुमद सौंह घन  पलक नचाही ॥ 
रतिनाथ ने भी जब देखा कि पुराध्यक्ष जागृत हो गए  । तब उन्होंने पंचम वाण  ( लालकमल, नील कमल अशोक, आम एवं चमेली के पुष्प ) का पुनश्च संधान किया । सात्त्विक अनुराग जनित रोमांच, राग जनित करने वाली मुखाकृति से युक्त मदनयनी रति को संग किए वे तत्परता पूर्वक अहिच्छत्राधीश के पीछे गए ।  ललित प्रहार के उद्देश्य से तत्काल ही वृक्षों के आश्रित हो गए ॥  इतने में ही अप्सराओं के समूह में से एक अप्सरा  सुमद के सम्मुख हुई उसकी पलकें नृत्यरत थीं ॥ 

 अति मन मोहक मुख मुद्रा बरे । अरु मंजुल गति सों निरत करे ॥  
दुज सुर नारी सुमुख ठाढ़ी । कटाख निपात आगिन  बाढी ॥ 
अति मन मोहक मुख मुद्रा वरण किए वह अप्सरा  स्वयं भी मंजुल गति से नृत्य करने लगी ॥ तदनन्तर दूसरी अप्सरा  सुमद के सम्मुख आई एवं कुटिल कटाक्ष निपात कर आगे बढ़ गई ।। 

भाउ भंगिम बर मनोहारी । सेष षीचि चहुँ कोत बिहारी ॥ 
मंजुल गमना अस चहुँ फेरे । जितात्मन सिरुमनि लिए घेरी ॥ 
मनोहारी  चेष्टाओं के संग शेष सभी अप्सराएं चारों दिशाओं में  विहार करने लगी ॥ इस प्रकार इन्द्रियों पर विजय प्राप्त करने वालों  के शिरोमणि राजा सुमद को  मंजुल गमनाओं ने चारों ओर से घेर लिया था ॥ 

तब पुरंजनी पुराधिप, भयऊ चिंतावान  । 
कहत ए नारि करनी सँग , तप  माहि ब्यबधान ॥ 
तब प्रज्ञावानों की नगरी के अधीश यह कहते हुवे चिंतित हो उठे । कि इन नारियों  की करनी से तो  मेरे तप में व्यवधान व्युतपन्न हो जाएगा ॥ 

बुध/बृहस्पति , १७/१८  सितम्बर, २०१४                                                                  

एहि सब सुरपत कही पधारिहि । ते  तासुहि अग्या अनुहारिहि ॥ 
अस भल भाँति बिबेचन कारे । बिन अस बचन उचारे  ॥ 
हे सुर नारीं देई रम्भा । तुअ मम हुँत सरूप जगदम्बा ॥ 
जासु रूप  सों  अगजग भ्राजे । जोइ मम मन मंदिरु बिराजे ॥ 
ये अप्सराएं इंद्रदेव की प्रेरणा से ही यहां उपस्थित हुई हैं । ये उनकी आज्ञा का अनुशरण कर रही हैं ॥ इस प्रकार घटनाक्रम का भली भांति विवेचन कर सुमद विनयनवत होकर ऐसे वचन कहे : -- हे नारियों ! देवी रम्भा ! तुम मेरे लिए  जगदम्बा के सदृश्य हो ॥ जिनके रूस्वरूप से यह संसार कांतिमान होता है जो मेरे मन मंदीर में विराजित है ॥ 

कहे कमन तुअ इहाँ बिलासिहु । सुरेकित सुरग सुख संभासिहु ॥ 
भाउ लीन मैं जेहि अराधा । सुंदरी तुम्ह घरिहउ बाधा ॥ 
 कामदेव की प्रेरणा से ही तुम इतस्तत: भ्रमण कर रही हो  । एवं स्वरैक्य स्वरूप में स्वर्ग के मनोहारिणी अनुभूतियों को संभाषित कर रही हो ॥ श्रद्धा एवं प्रेम में लीं होकर मैं जिनकी आराधना कर रहा हूँ हे सुंदरियों तुम उसमें व्यवधान उत्पन्न कर रही हो ॥ 

जासु कृपा कटाख के सोही । सत्य लोक पह बिधि मह होहीं ॥ 
तासु कृपा सहुँ सिवारि सिरि का । एहि हिरनमई  सुमेरु गिरि का ॥ 
जिनकी कृपा कटाक्ष के द्वारा विधता ने सत्यलोक को प्राप्त  करने में सफल हुवे । तब उनकी कृपा से शिवारि कामदेव एवं बसंत क्या यह स्वर्णमयी सुमेरु गिरी भी तुच्छ है ॥ 

तनि संताप किछु पुन संगा । करिहि सोइ दनु ताप प्रसंगा ॥ 
दीन्हि मात  मोहि बरदाना । सौमुख सो सुख तृनइ समाना ॥ 
जिसे किंचित संताप एवं क्वचित पुण्य के साथ हो वह दानवों को व्याकुल कर देता है ॥ माता मुझ जो वरदान प्रदान करेंगी उसके सम्मुख तुम्हारे द्वारा  किया गया स्वर्ग का सुख तृण के तुल्य है ॥ 

भूप बचनन कमन कन धारे । कुटिल भृकुटि कर करे प्रहारे ॥ 
राग रंग बहु भाँति लोभाए । परम धीर नहि चलहिं चलाए ॥ 
भूप के वचन जब वसंत बंधू के कानों में पड़े तब वे भृकुटि को कुटिल कर प्रहार करने में अभिरत रहे । राग-रंग नेउन्हें बहुंत प्रकार से लुभाया किन्तु परम धीर सुमद कमन के चलाए नहीं चले ॥ 

 घनी घनी पाखा कुटिल कटाखा पथ मदन नयन उतरे । 
चंचल चित सन चरनालिंगन नुपूर रुर झंकार करे ॥ 
फिरि चहुँ फेरे  पर मोह न घेरे बिहनइ तब हार बरे । 
तपरत नृप धूरे जैसे अहुरे तैसेउ बहुरत चरे ॥ 
गहरी पलकें उअपर कुटिल दृष्टि पथ से मदन नयनों में उत्तर गए चंचल चित्त से चरणों के आलिंगन हुवे घुंघरुओं से मधुर झंकार करने लगे । वे दिशा-विहार करने लगे तथापि जब राजा सुमद उनके मोहपाश में नहीं बंधे तब अन्त्तत: उन्होंने पराजय स्वीकार कर ली । तब वे  तपनिष्ठ राजा के निकट जैसेआए थे वैसे ही लौट चले ॥ 

अरु बोलि पुरंदर सोहि, करि मुख घन गंभीर । 
राऊ अहैं जितात्मन्  महस्बान अति धीर ॥ 
तथा लौटकर मेघों के सदृश्य गंभीर मुख मुद्रा वरण कर देवराज इंद्र से बोले : -- हे नाथ ! वह राजा जितेन्द्रिय, महस्वान एवं धीर- प्रशांत है ॥ 
( अत: उनपर हमारी छल माया नहीं चल सकती ) 

 इत जग मोहि भगवती माई । परिखत अति दृढ चेतस राई ॥ 
प्रगसि देइ तिन दरसन साखा । जसु रूप लखि रबि सम लाखा ॥ 
इधर विश्व मोहिनी माता भगवती दृढ चेतस भूप परिक्षण कर देवी साक्षात प्रकट हो गई । उनका स्वरूप ऐसा था जैसे लाखों सूर्य एक साथ उदयमान हो गए हों ॥ 
  तेजसी मुख चतुर भुज धारी । धनु सर अंकुस पाँसुल भारी ॥ 
अगन मई जब साखि निहारा । भयऊ महिपत मुदित अपारा ॥ 
उनका श्री मुख अति तेजस्वी था उनकी चार भुजाओं ने धनुष, वाण, अंकुश एवं  भारी  पाश ग्रहण किए थे ।सुमद ने जब अग्नि माई के साक्षात दर्शन किए तब अत्यधिक प्रमुदित हो गया ॥ 
  
सीस धरे कर देइ सुहासी । भूपत रोमावली बिकासी ॥ 
प्रनमत  प्रनदित मात पुकारे । पद रज सिरु धर बारहि बारे ॥ 
देवी उनके सिर ऊपर हाथ रखे सुहासित मुद्रा में थी । भूपत की रोमावली हर्ष से युक्त हो गई । प्रणाम  कर गुंजार कराती हुई ध्वनि से माता माता की पुकार करते हुवे उनके चरण धूलि को वारंवार शिरोधार्य करने लगे ॥ 

भरे अन्तह करन अस भावा । भाउ प्रबन्  किछु मुख नहि आवा ॥ 
बोलि अधर गद गद सुर सोंही । अस्तुति आपनि आपहि होंही ॥ 
उनके अंत: कारन में ऐसी श्रद्धा से पूरित हो गया की भावुकता वष उनके मुख से कुछ बोला नहीं गया ॥ तब दंताच्छादन से गद गद स्वर के संग शब्दायमान हो उठे उनसे स्वमेव ही  देवी स्तुति होने लगी ॥ 

जयति जय महा देइ भवानी सर्व कामद सर्बग्या । 
सर्वार्थानुसाधिनि सर्बत्र वासिनि सर्व जन के अर्ध्या ॥ 
श्रुतिमुख सह देवा सुरपत  करिहैँ  तुहरि सेवा साधना । 
नर मुनि बृंदा तव चरनरविंदा करे पूजन अर्चना  ॥  
हे देवी  ! हे भवानी ! आपकी जय हो समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाली शक्ति स्वरूपा । हे  सर्वार्थानुसाधिनी सर्वत्र निवास करने वाली समस्त विश्व में पूज्यनीय । विधि सुर सहित सुरपति तुम्हारी सेवा साधना करते हैं । नर मुनि वृन्द तुम्हारे चर्णारविन्दु की पूजा अर्चना करते हैं ॥ 

जननि  तेज  सों बिस्वपा, रयनइ करत बिहान । 
बाहिर अंतर थीत हो,करे जगत कल्यान ॥ 
जननी का ही तेज लेकर  विश्वपा रयनी को प्रभात में परिवर्तित करते हैं । एवं अंतर वाम बाह्य जगत में स्थित होकर विश्व का कल्याण करते हैं ॥ 

शनिवार, १९ सितम्बर, २०१४                                                                                              

बिस्व मोहिनी बिष्नुहु माया । बड़ भागी तव दरसन पाया ॥ 
केसर बाहिनी अदिति रूपा । तेजस्बी हे सक्ति सरुपा  ॥ 
हे विश्व मोहिनी ! हे विष्णु की महामाया । मेरा बड़ा सौभाग्य हुवा जो आपके दर्शन प्राप्त हुवे । हे केशर वाहिनी ! आप अदिति का रूप हैं  । हे तेजस्वी  आप  शक्ति का स्वरूप हैं ॥ 

हित काँछी जग पातक हारिनि । दानउ दल बादल संहारिनि ॥ 
जीव जुगत जग पालन हारिनि । आपही तिन्ह मोहित कारिनि ॥ 
आप जगत के कल्याण की आकांक्षी हो एवं उसके पातकों का हरण करने वाली हो । आप दानवों के बड़े बड़े दलों का संहार करने वाली हो । जीवों से युक्त इस जगत का पोषण करने वाली हे देवी ! उन जीवों को मोह पाश में बांधने वाली आप ही हो । 

सुर नर रिषि मुनि जो जग दुखिआ । पाए सिद्धि तव भए सब सुखिआ ॥ 
को घर जब संकट पद चीन्हि । तव सुमिरन तिन मोचित कीन्हि ।। 
सुर हो नर हों कि ऋषि मुनिवर हों जग में जो भी दुखी रहता है वह वह आप की सिद्धियां  प्राप्त कर सुखी हो जाता है ॥ किसी घर को जब संकट के चरण चिन्हित कर लेते हैं तब आपका स्मरण ही उस संकट से मुक्त करता है ॥ 

मैं सेवक तुम मम स्वामिनी । मैं खल कामि तुम हित कामिनी ॥ 
दया सरित निज सुत सम लखिहौ । पालत मोहि सब बिधि रखिहौ ॥ 
मैं सेवक हूँ आप  स्वामिन हैं । मैं दुष्ट हूँ लम्पट हूँ आप कल्याण की आकांक्षी हैं  हे दया की सरिता मुझे अपने पुत्र के सदृश्य  संज्ञान कर मेरा सभी प्रकार से पालन पोषण करते हुवे मेरी रक्षा कीजिए ॥ 

एहि बिधि सुमद किए अस्तुति कृपा दीठ जनि राखि । 
प्रमुदित होत नृप ऊपर, अरु अति मधुरित भाखि ॥  
सुमति ने कहा :-- इस प्रकार सुमद ने माता की स्तुति की  तब अपनी कृपा दृष्टि रखते हुवे माता उस भूपति के ऊपर प्रसन्न हो गईं । एवं सुमद से उन्मुख होते हुवे अत्यंत मधुर स्वर में कहा : -- 

रविवार, २० सितम्बर, २०१४                                                                                                   

 हे रे मोरे  तपसी बच्छर । माँगु दान मह को उत्तम बर ॥ 
भाउ पूरनित भगति बिसेखी । हे तपकर तव निहिठा मैं देखी ॥ 
तुहरी काई  कस कृष जोहीं  । अजहुँ तव तापस पूरन होंही ॥ 
मात बचन रास जब कन धारी । पुनी पुरुष  भए पुलकित भारी ॥ 
मेरे तपस्वी पुत्र ! तुम मुझसे दान में कोई उत्तम वर मांगों । श्रद्धा से युक्त यह भक्ति विशिष्ट है ( मैं इस भक्ति से अभिभूत हूँ ) हे तपोमय  ! तुम्हारी निष्ठां मैने देखी । तपस्या के कारणवश तुम्हारा शरीर दुर्बल हो चला है रे तनुभव ! अब यह तपस्या  पूर्ण हुई ॥ पुण्यात्मा सुमद माता के ऐसे वचन सुनकर अतिशय पुलकित हो उठा ॥ 

अकंटक राज गयउ बहोरें । मम भगति तव चरन महु होरे ।। 
पार गमन भव सिंधु बिहाना । पुरंजनी मांगे बरदाना ॥ 
फिर उस प्रज्ञावान ने खोया हुव अकंटक राज्य लौटाने, जगन्माता भवानी के चरणों में अविचल भक्ति, तथा अंत में संसार सागर से पारगमन करने वाली मुक्ति स्वरूप नैया का वरदान माँगा ॥ 

सुनत सुमद जब जननि सुहासी। मंजु मुकुल कुल प्रफुल बिकासी ॥ 
जगज भवानी कही एवमस्तु । मिलहिं तोहि  मन चाही बस्तु ॥ 
सुमद के ऐसे वचन श्रवण कर जब महामाया  सुहासित हुईं तब मंजुल मंजुल मुकुलों का समुदाय प्रफुल्लित होकर विकसित हो गया ॥ फिर जगज भवानी ने कहा : -- तथास्तु ! तुम्है तुम्हारी मनोवांछित वस्तुएं अवश्य ही प्राप्त होंगी ॥ 

दनु हन पातक हरन हुँत, जब प्रभु लिहि अवतार । 
अस्व मेध आहूत तव, होइहि राखन हार ॥  
 दानवों का दमन करने  तथा  पातकों  का नाश करने जब प्रभु पृथ्वी पर अवतरित हिन्ज तब  अश्व मेध यज्ञ का आयोजन कर वह  तुम्हारे संरक्षक होंगे ॥ 

सोमवार, २१ सितम्बर, २०१४                                                                                      

अकंटक राज सह  बर दाईं । पुनि भूपत भग्नापद पाईं ॥
गदगद गिरा नयन बह नीरा । गुन गावत भए पुलक सरीरा ॥ 
इस प्रकार माता ने भूपति को  अकंटक राज्य का वर दान दिया । तत्पश्चात भूपति सुमद को भग्नापद की प्राप्ति हुई तब उसकी वाणी गदगद  हो गई उसके नयनों से नीर झरने लगा तब माँ भवानी का  यशोगान करते हुवे उसका शरीर पुलकित हो उठा ॥  

देवासुर दुहु सों अभिवन्दिनि । अस जग पूजनि अभिनन्दिनि ।।
भगत बछर कर दै बारदाना । जननी भई अन्तरध्याना ॥
देव एवं दानव दोनों से ही अभिवन्दित एवं जगत भ में पजा अभिनन्दन के योग्य मातु भवानी ने अपने भक्त पुत्र को वरदान दे कर अंतर्ध्यान हो गई ॥ 

पुनि  नृप कुटिलक देस बिद्रोही । सींवा लगे खेह के द्रोही ॥ 
दुष्ट दनुज सह सकल खल हने । अहिच्छत्रा के पुनि राउ बने ॥ 
फिर नृप ने कूट रचना करने वाले देश विद्रोहियों तथा राज्य की सीमा रेखा से लगे क्षेत्रों के द्रोहियों एवं दानवों के सहित समस्त दुष्टों पर विजय प्राप्त की । वे अहिच्छत्रा राज्य  के पुनश्च भूप हुवे ॥ 

एहि सो राउ रजे जो नगरी । एहि अकंटक राज के डगरी ॥ 
अस सुन सत्रुहन नृप बल तोले । सुबुध सुमत तब तत्पर बोले ॥ 
यही वह राजा सुमद हैं यही वह नगरी है जहां उनका राज्य है । यह वह मार्ग है जो उस अकंटक राज्य की ओर ले जाता है । ऐसा सुनकर भ्राता सत्रुध्न सुमद  की शक्ति के न्यूनाधिक्य पर विचार कर ही रहे थे कि मतिवन्त सुमत तत्पर होकर बोले  -- 

जदपि सुमद  बल बाहि सहि  समर्थ सबहि बिधान । 
तदपि प्रभु चरन रति धरे, निज पत तिन्हनि मान ॥  
हे महानुभाव ! यद्यपि राजा सुमद बल व् युद्धोपकरण  के सह सभी विधि से सामर्थ्यवान हैं तथापि उनका अनुराग प्रभु श्रीराम चन्द्र जी के चरणों में ही स्थापित है वे  उन्हें ही अपना स्वामी मानते हैं ॥ 

मंगलवार, २२ सितम्बर, २०१४                                                                                             

सो हवनिअ है हरन  कस करिही । जो अपनी रति प्रभु पद धरिही ।। 
तापर मातु भगत सो राया । जगज्जननि के कर बरदाया ॥ 
 प्रभु श्री रामचन्द्रजी के चरणों में ही जिसकी श्रद्धा हो फिर वह उनके मेधीय अश्व का हरण कैसे कर सकते हैं ॥ उसपर वह धर्मभृत्  जगज्जननी का भक्त है एवं उनके द्वारा दिए गए वरदान का ग्राही है ॥ 

सुने सुमति मुख सुमद बखाना । रामानुज मन महु सुख माना ॥ 
साधु साधु के बरन उचारे । जय जय जय कहि जगत अधारे ॥ 
राजमानुष सुमति के मुख से राजसिंह सुमद का वृत्तांत श्रवण कर श्री रामचन्द्र जी के अनुज के मन में  सुख की अनुभूति हुई  । वे 'साधु -साधु ' शब्द का स्वरघोष करते हुवे जगताधार की जय जय कार करने लगे ॥ 

छबि मुख दर्पन दीठ धराई । हरषित हलरन बरनि न जाई ॥ 
उत अहिच्छत्रा जन के नाथा । घिरे रहे सेवकगन साथा ॥ 
प्रभु की छवि दृष्टि रूपी दर्पण में उत्तर आई । हर्ष के कारण उस दर्पण की चंचलता वर्णनातीत है ॥ उधर अहिच्छत्रा जन  के स्वामी अपने सेवकों से घिरे हुवे थे ॥ 

सभा सिखर  सिंहासन राजे । तापर सो सुख सहित बिराजे ॥ 
श्रुता नबित  बिद्वज्जन संगे । ने कोविद के बचन प्रसंगे ॥ 
सभा के शिखर भाग में सिंहासन राजित  था उसपर वह राजाधिराज सुख सहित विराजमान थे ।। वेदज्ञ व् विद्वज्जनों उनके संग थे ने कोविद की नीति-वचनों का प्रसंग प्राप्त कर रहे थे ॥ 

धन धान्य सोंह संपन, धनिमन कृषक कुबेरु । 
अरु पुरंजनी प्रजा जन, घेरी गहि चहुँ फेर ॥  
धन्य धन्य से संपन्न धनेश के सदृश धनवान कृषकगण एवं प्रज्ञवान प्रजा जन ने उन्हें चारों और से घेर रखा था ॥ 

 बुधवार, २२ सितम्बर, २०१४                                                                                                   

ते नउ साज जोउ के  नाईं । राउ भवन के सुहा बढ़ाई ॥ 
को बिषयन नृप कहे परंतू । तेहि अवसर एकु अगंतू ॥ 
वे नवल साज-सामग्री के समरूप राज भवन की शोभा का संवर्द्धन कर रहे थे ॥  किसी विषय पर शंका व्यक्त करते हुवे प्रजा पालक ने जैसे ही  परन्तु कहा तभी एक आगंतुक : -- 

आन बिनयत  कहत गोसाईं । विचरत एक है देइ दिखाई ॥ 
न जान कहँ सों जान कवन के । लच्छन कहि है को राजन के ।। 
ने  आकर विनयपूर्वक कहा : -- स्वामी ! नगर के निकट एक राजस्कंद विचरण करता  दर्शित हुवा  है । वह न जाने कहाँ से आया है एवं जाने किसका है : -उसके लक्षण अभिकथन कर रहे हैं कि वह किसी राजाधिराज का स्कन्द है ॥ 
   गौर बरन बर भूषन हारे । एक सुठि पटरी बँधे लिलारे ॥ 
रेख बरन लिखनी अस आँटे । हिरन किरन जस हिमबर साँटे ॥ 
वह गौर वर्ण है उसने उत्तम आभूषण सहित मणि मालाएं धारण की हुई हैं उसके मस्तक पर एक सुन्दर पत्री बंधी हुई है। उस पत्री की रेखाओं में लेखनी ने वर्णों को ऐसा गुंथा है जैसे किसी ने स्वर्णमई  किरणों में मोतियों को सांठ रखा हो ॥ 
   बाजि बरनन दूतक  कह पाए । नृप निज अनुचर ए कहत पठाए । । 
प्रबसि नगरी सो है कवन के । ए भेद लगाएँ भेदक बन के ॥ 
दूत ने जैसे ही अश्व का सौंदर्य व्याख्या समाप्त की । प्रजापति ने अपने एक अनुचर को यह कहते हुवे उस अश्व के पास भेजा कि जिसने हमारे  नगर की सीमाओं का अतिक्रमण किया है वह अश्व है किसका है जाओ भेदक बन कर यह भेद लाओ ।। 

चपल अनुचर भेद लए आने । कहनई बिहनइ सँग बखाने ॥ 
चतुरंगिनी सैन सोंह आगे । चले अस्व ते राम त्यागे ॥ 
अनुचर छापा था वह  तत्काल ही अश्व का भेद ले आया । उसने  अश्व से सम्बंधित कहानी का व्याख्यान करना प्रारम्भ करते हुवे कहा महाराज !  जो अश्व चतुरंगिणी सेना के अग्रसर होकर चलायमान है वह जगत्पति प्रभु श्रीरामचन्द्रजी द्वारा  त्यागा हुवा है ॥ 

मह जुजुधान सों सेवित नृप जब लिए संज्ञान । 
भय बिस्मित हबिरु है के साईं कृपा निधान ॥ 
महतिमह योद्धा उसकी सेवा में अनुरत है । प्रजापति सुमद को जब यह संज्ञान हुवा  कि उस  मेधीय अश्व के स्वामी कृपा निधान श्री रामचन्द्र जी हैं वह हतप्रभ हो गए ॥  

बृहस्पतिवार, २५ सितम्बर, २०१४                                                                                                 

तब अहिच्छत्रा के  प्रतिपाला । चित चढ़ि आए प्राक्तन काला ॥ 
सबन्हि पुरजन अस आयसु दाई । आए दुअरिआ हमरे साईं । 
तब अहिच्छत्रा राज्य के प्रजापाल को अपना प्राक्तन समय स्मरण हो आया ॥ कामाख्या देवी के वरदान का ध्यान कर सभी नागरिक गण के प्रति सुमद द्वारा यह आदेश हुवा कि द्वार पर हमारे स्वामी  का आगमन हुवा  हैं॥ 

जो मेधीअ है संग आईं ॥ सो सब हमहि कुटुम के नाईं ।।  
सब जन निज निज भवन दुआरे । तोरन माला संग सँवारें ॥ 
जो मेधीय अश्व के संग आए हैं वे सभी हमारे स्वजन समरूप हैं ॥ सभी नगरवासी अपने अपने भवन  द्वारि को तोरण मालाओं के संग सुसज्जित करें ॥ 

तब लिए परिगह सुत सह रागी । गवन रिपु हंत चरनन लागी ॥ 
कहे राउ बड़ भाग हमारे । धाति धरा अरु मेघ पधारे ॥ 
ऐसा आदेश करने के पश्चात अपने परिग्रहों ,पुत्रों एवं अनुरागियों का साथ किये राजा सुमद शत्रुध्न के पास गए , वहां जाकर उन्होंने शत्रुध्न के चरण पकड़ लिए ॥ उन्होंने कहा : - हे राजन ! हमारा परम  सौभाग्य ही है  कि धरा प्यासी है और मेघों का आगमन हुवा ॥ 

मुख सों जपत श्रीहरिः नामा । बहुरी बहुरी करे प्रनामा ॥ 
कहि तव दरसन होउँ कृतारथ । असहाए मिलिहि सहज सहारथ ॥ 
वे मुख से श्रीहरि नाम का जाप  करते हुवे पुरजन सहित उन्हें वारंवार प्रणाम करते हुवे  क्रमश; बोले : -- आपका दर्शन प्रसाद प्राप्त कर मैं कृतार्थ हो गया । इस असहाय को सहायता सहज ही सुलभ हो गई ॥ 

आपनि श्री दरसन पैह, भयउ मोर सत्कार । 
बिभु छत्र छाइ संग होहि, दासोपर उपकार ॥   
आपके ये श्री दर्शन प्राप्त कर स्वयं मेरा ही सत्कार हुवा । यदि विभो की छत्र छाया भी प्राप्त हो जाए तो यह दास कृत कृत हो जाएगा ॥ 

शुक्रवार, २६ सितम्बर, २०१४                                                                                                    

चिर काल लग जिन्हनि अगोरा । आगमनु सोइ मेधिअ घोरा ॥ 
जगज जननि देई कामाखी । पूरब समउ मोहि जस भाखी ॥ 
जिसके लिए मैं चिरप्रतीक्षित था अधुनातन उस मेधीय अश्व का आगमन हुवा । जगज्जननी देवी कामाख्या ने पूर्व कल में मुझसे जैसा सम्भाषण किया ॥ 

 सो सब अधुनै पूर्ण होई ।  रहे अजहूँ संसै न कोई ।।  
तात मोहि निज भ्रातहि लेखौं । पद चिन्हत मम  नगरी देखौ ॥ 
वह सब इस समय पूर्ण हो गया अब मरे मन मानस में कोई संसय नहीं रहा । हे तात ! आप मुझे अपना भ्राता ही समझते हुवे अपने चरण चिन्ह अंकित कर कृपया मेरी नगरी के दर्शन कीजिए ॥ 
 
अस कह  नृप मुख ससि सम भ्राजा । आनई अचिरम एक गज राजा ॥ 
पुष्कल सह माह बीर अरोही । पीठ अपन पो आसित होही ॥ 

तासु अग्या सिरौ पर धारे । वादन धर जब कहि अनुहारे ॥ 
कहुँ दुंदुभि तुरही कहुँ भेरी । कंठ कूजिका कहुँ सुर हेरी ॥ 

अरु सकल तुमुल धूनि, चारु कोत बिस्तारि ॥ 
हरिअरि नगरि नागरि गन, सत्रुहन चरन जुहारि ॥ 

शनि/रवि , २७/२८ सितम्बर, २०१४                                                                                                      


 बिकीरनन रघु कुल सुजस केतु । कहि बढ़े सोइ सुभ ताति हेतु ॥ 
सूर बीर के संग सुसोहित । करत द्युति पत द्युति तिरोहित ॥ 

जिमि प्रभु रिपुहंत निग्रह माही । अगन जल पवन दरसन दाही ॥ 
अहिच्छत्रा पुर जस चरन धरे । जन जन अवतरन मंगल करे ॥ 

अस्व रतन कर रस्मिहि धारे । पैठिहि प्रभु जब राज अगारे ॥ 
द्वार तुरंगि तोरन साजे । दरसिन मुख सों तुरही बाजे ॥ 

चले रघु राइ आगिन आगे ।पुरौधिप तासु पाछिनु लागे ।। 
जगज जीवन अनुज भर भेसे । राउ प्रासादु माहि प्रबेसे ॥ 

बैठि बरासन रिपु हंत राम बन सुमद करतल पद गहे । 
निलय निर्झरी नयन सोत करी अरु झर झर नीर बहे ॥ 
लगे पखारन पद बिंदु माल बन तल अवतरित अमृत भए । 
भूपत अस लाखा सङ्कृत तरु साखा लागिहि जिमि फल नए ॥ 

अर्चनीअ कृत अर्चना, दीन्हि अति सम्मान । 
आपनि सकल श्री सम्पद धरे चरनिन्ह लान ॥ 

तेजोमई ब्रम्हन पुनि , कहत सेष भगवान । 
बहुरि जन जन भए उत्सुक श्रवनन राम अगान ॥ 

सत्रुहन नृप तुषित दीठ लाखे । मधुरित धूनि संग संभासे ॥ 
सरसती कंठ अवतर आईं । राम चरित के कथा सुनाईं ॥ 

सरस गान जब गुन अनुवादें । वादन आपनि आपहि वादे ॥ 
बल रूप बिबाहु जब बाँचे । राग रागिनी रंगत नाचे ॥ 

पितु अग्या दिए भए बनबासी । तुमुल धूनि पर छाए उदासी ॥ 
चाखत सबरी बद्रिका दीने । नंद नदी मह जन जन लीने ॥ 

जब ऐ दनुज छल भेस भरे । छल छाया करे जननी हरे ॥ 
भटके बिपिन राम सिय हीना । होत द्रवित सब दया अधीना ।। 

बाँध उदधि श्री राम जब , लंका पर चढ़ आए  । 
हनत दनुज ले आन जनि, जन जन देइ बधाए ॥ 

सोमवार,२९ सितम्बर, २०१४                                                                                                 

बोलि सुमद पुनि रामानुज ते । हे अर्चनीअ हे महामते । 
अगजग के जो सिरु मनि अहहैं । सोइ अवध सुख सहित तो रजिहैं ॥ 

जड़ चेतन के राखन हारे । पाप हनन भू लिए अवतारे ॥ 
तासु मुख अरविंदु पटतर दिए । भगती मकरंद जो पान किए ॥ 

सो सबहि आपनि धन्य माने । लोचन  दर्पन प्रभु छबि दाने ॥ 
सुमद नयन भर कँह कर जोरी । अजहुँ कुल रीति नरबर मोरी ॥ 

राउ भूअ सह सकल सँजोई । हेतिहि हेतुहु कृतफल होई ॥ 
द्रवित दया सों होवनिहारा । मैं बड़ भागी बोल निहारा ॥ 

कामाखी देइ साखी, दरसन पूरब काल । 
करिहि कृपा बड़ मोहि पर, धरे सिरौ कर ताल ॥

मंगलवार, ३० सितम्बर, २०१४                                                                                              

नर मह केसर महीअस बीरा । गभस्तिमन मुख गद गद गीरा ॥ 
तीनि रयन सत्रुहन तँह होरी । लेइ अनुमति बहुरन बहोरी ॥ 

जान सुमद रिपुहंत अभिप्राय । आपनी तनय लक तिलक दाए ।।  
अहिच्छत्राधिस तब सब अनुचर । नाना समदन समदित कर ॥ 

कनकाभूषन बहु बिचित्र रतन । नयनाभिराम बहु भेस बसन ॥ 
भूरि अरिहंत धरि कोदंडा । लिए चतुरंगिनि सैन प्रचंडा ॥ 

है गज रथ सह सुमद प्रसंगा । बहुग्य सचिव बर जुधा संगा ॥ 
पयादिक सोंह अगहुँ पयाने । राम प्रताप सुरत सुख माने ॥ 

चलि सैन सहित पयादिहि, मग नग नद किए पार । 
पैठ पयोषिनी नदि तट, चरन द्रुतै गति कार ॥   


















  


















Monday 1 September 2014

----- ॥ उत्तर-काण्ड १८ ॥ ----

शुक्र/शनि, २९/३० अगस्त, २०१४                                                                                          

दनु देह बसी मति बिपरीता । एहि कारन निर्बल जिउ जीता ॥  

परबोधत अस रबि कुल कंता । किए बली देइ बल रिपुहंता ॥ 
दानव के देह में विपरीत बुद्धि का वास हो गया है गया है यही कारण है कि वह निर्बल निरीह जीवों पर अत्याचार कर रहा है ॥ रघु कुल कान्त श्रीरामजी  ने ऐसा प्रबोधन करते हुवे भ्राता शत्रुध्न को दानव के नाश हेतु दिव्य बल देकर  उन्हें बलवंत कर दिया था ॥ 

लेइ संग निज तनुभव दोई । समर सूर जग जीतन जोईं ॥ 
पैहत आयसु सैन पयाने । निह्नादत नभ बजे निसाने ॥
तब शत्रुध्न अपने दोनों पुत्रों के संग लिया और संसार के पाठकों पर विजय प्राप्त करने हेतु वीर युयुधान को  संजोया । जैसे ही सेना को उनकी आज्ञा प्राप्त हुई ।  वह नभ को निह्नादित करती हुई प्रयाण-पटह का वादन करते चली ॥ 

चाक चरन रथ दिए पथ दाने ॥ चले सहस दस छतर बिताने ।।
गरजत गज जूथ हय हिंसाए । धुर ऊपर धूरि धूसर छाए ॥
दस सहस्त्र रथ छत्रों से युक्त होकर अपने चक्रों से पथों पर चिन्ह अंकित किए चल पड़े । गज समूह गरजने लगे हाय हिनहिनाने लगे । धुर ऊपर धूलि की धूसरता छ गई ॥ 

दुंदुभि तुरहि संख मुख पूरयो । चपल कटक दनु लेइ घेरयो ।।
तरजें सुभट जूँ निसान हने । धनबन प्रति ध्वनि कहत न बने ॥
 मुख से दुदुंभियां, तुरही, शंख आदि स्वर-नाद निह्नादित होने लगे । तब विशाल कटक ने  लवणासुर को चपलतापूर्वक घेर लिया ॥ सैनिकों ने ऐसी जैसे नगाड़े ध्वनिवन्त् होते हैंउस तर्जना से  आकाश में जिस भांति की  प्रतिध्वनि उठी  वह वर्णनातीत  है ॥  

भए अस घमरौले घमंक बोले जसघनब घन घनकयो ।
घनबाही बादे  तस निह्नादे  बरखत जल बल झरयो  ।।
 उम उमगाई तरंग के नाई सींवा पारगमन करियो । 
एक एक बीर बिंदु जुगत भए बृन्दु सिंधु सरि रूप बरियो ॥ 
 वहां ऐसा घमासान मच गया, घूंसे मुष्टिक के प्रहार ऐसे बोलने लगे जैसे आकाश में घन मेघ गर्जना कर रहे हों । सैनिकों के प्रहार की धवनि हथौड़ी के चोट की धवनी जैसी ही थी ॥ उनका जल बना बल शत्रु के ऊपर बरस पड़ा ॥जैसे  तरंग तटों पर  उमड़ आती है वैसे ही वे सैनिक दनुज के  नगर की सीमा पारगमन करने लगे ॥ सेना के एक एक शूरवीर एक एक वीर बिंदु परस्पर संयोजित होकर  बिंदु-वृन्द हो गए, और  उन्होंने सिंधु के जैसा रूप वरण  कर लिया ॥


हँकारत चहुँ दिसि बाढ़त,  कोट कलस चढ़ि आन । 
रजरत रथ चरन रवनत रव मुख अनक निसान ।। 
शत्रुओं को युद्ध हेतु  आह्वान कर युधवीर चारों दिशाओं में बढ़ते हुवे कोट के कंगूरों पर चढ़ गए ॥ उस समय धुलीवंत होकर रथ चरणों से ध्वनि कर रहे हैं ढोल एवं डंके मुख से ध्वनिवन्त्  थे  ॥ 

तेजस तुरग तजे मख बेदी । हर्ष घोष किए गगन बिभेदी ॥ 
अमित बिक्रमी बीर बहुतेरे । घार घेर चहुँ फेरी घेरे  ॥ 
 गगन विभेदी हर्ष धवनी करते शक्तिशाली एवं प्रतापी वीर एकत्र हो गए ।  यज्ञ वेदी से त्यागा हुवे तेजस्वी राज स्कंद को  उन्होंने चारो ओर से घेर रखा था ॥ 

चले बाहि ले रथ कर पूला । छाए धुरोपर धूलहि धूला ॥ 
परिगत  कोट कटक लिए घेरी। दुहु पाँख मुख बजे रन भेरी ॥ 
रथ रश्मियों को मुट्ठा किए सारथी रथ लिए चल रहे थे धुर ऊपर धूल ही धूल छा गई थी ॥ दनुज के गढ़ पर व्याप्त  होकर उन्होंने उसकी सेना को चारों ओर से घेर लिया । फिर क्या था दोनों पक्ष से रण की भेरी बजने लगी ॥  

निज निज स्वामि जब जय बोले। डोलि कुधर भू समुद हिलोले ॥ 
जोड़ जुगत निज निज बल केरे । बाहु बलि किए पल माहि ढेरे ॥ 
जब वे अपने अपने स्वामियों का जयकारा लगाते पर्वत डोलने लगते,भूमि कांप उठती, समुद्र छलकने लगता  ॥ अपने अपने बल के  अनुसार जोड़ी बनाकर सुभट प्रतिभट को पल में ढेर कर देते ॥ 

 लरहि सुभट निज निज जय कारन । बर्नातीत रन बात्स्यायन ॥ 
कंठी माल किए काल कलिते । लवणासुर अनी भइ बिचलिते ॥ 
सभी भट प्रतिभट अपनी  अपनी विजय हेतु रणोत्कंठित थे  । हे मुनिवर वात्स्यायन ! यह युद्ध तो वर्णनातीत हुवा जा रहा है ॥ कारण की काल की कंठी माल को कलित किए लवणासुर की सेना विचलित हो गई ॥ 

चाप हरि चाप कटक घन, भए गरजन टंकार । 
होइहि नभ सन निरंतर , तीर तीर बौछार ॥   
हस्तगत  धनुर् इन्द्रधनुष हो गए,  कटक घन स्वरूप हो गई है । प्रत्यंचा की  टंकार मानो घन की गर्जना हो गई और नभ से निरंतर तीरों की वृष्टि होने लगी है ॥ 

धरे पुंख भए बान बिहंगा । उरत आन लगि अबयब अंगा ।।  
गूठे दनुज भयउ उतरंगा । पठइँ केतु मतंग सुत  संगा ॥ 
पुंख ( वाण का पंख युक्त पश्च देश)  धारण किए वाण  जैसे विहंग हो चले । वह गगन में विचरते हुवे आते और शरीर के अवयवों को बाधित करते । लवणासुर जो कहीं छिपा हुवा था वह क्षुब्ध हो गया । फिर उसने अपने दोनों पुत्रों केतु एवं मतंग को युद्ध भूमि में एक साथ उतारा  ॥ 


बलि सुबाहु बर सुत सत्रुहन के । अगुसरे मतंग मीच बन के ॥ 
 बाहु गुन  सीध बाँधत साधे । संधानि बान हिय हत बाधे ॥ 
शत्रुध्न के ज्येष्ठ सुपुत्र सुबाहु जो अत्यधिक बलवान था वह मतंग का काल बनते हुवे आगे बड़ा । उसकी भुजाओं ने लक्ष्य वेध कर प्रत्यंचा साधी  । संधानित वाण को मतंग के ह्रदय में उतार कर उसे हताहत कर दिया ॥ 

जूपकेतु लघु तनय  हँकारा  । करत कोप बहु केतु पचारा ॥ 
राम राम मुख मंत्र उचारे । दनु कर पद धार पहुम् पछारे ॥ 
लघु सुपुत्र यूपकेतु ने अत्यधिक क्रुद्ध होकर दानव के लघुज केतु को ललकारा ॥ मुख से राम नाम के मंत्र का उच्चारण किया और उस दानव के हाथ पाँव  पकड़ कर उसे भूमि पर दे मारा  ॥ 



दुष्ट दनुज तब किए छल छाया । सायुध सुर प्रगसे बन माया ।।  
भरम भीत भट भए हत चेते । केहि हेत किए केहि अहेते ॥ 
तब दुष्ट लवणासुर ने छल -कपट करते हुवे माया रची । उस माया से अायुधों  से युक्त होकर सुर का रूप धारण किए बहुंत से असुर प्रकट हो गए ॥ रामजी की  सेना के सैनिक भ्रम के वशीभूत होकर विस्मित से हो उठे  । उन्हें यह समझ  नहीं आया  की किससे प्रीति रखे किससे घृणा करें ॥ 

धरे कर कुधर खंड प्रचंडा । परिगत परिघ किए खंड खंडा ॥ 
सैल सूल श्रृंगी सृक छाँड़े । आन कटक चढ़ि आगिन बाढ़े ॥ 
उस  सुर-झुण्ड  के हाथों में पहाड़ों के प्रचंड खंड थे । जिसके आघात ने कोट में व्याप्त सैन्य व्यूह को छिन्न-भिन्न कर दिया । वे श्रृंगी शैल के सदृश्य शूल युक्त वाणों को त्यागते हुवे  कटक के ऊपर चढ़ाई कर आगे बढ़ आए ॥ 

सहस्त्रो सहस्त्र ससस्त्र, असुर केर सुर जूथ । 
रघुबर जुधा भयउ त्रस्त्र, लोकत बिबिध बरूथ ॥  
असुरों का यह सुर-यूथ सहस्त्रो-सहस्त्र शास्त्रों से युक्त था । भगवान श्रीराम जी के योद्धा मायावी झुण्ड को देखकर व्याकुल हो गए ॥ 

रविवार, ३१ अगस्त, २०१४                                                                                                    

उत दनुपत इत रघुबर नामा । लै अप्रतिबीर  किए जय कामा ॥ 
देखन्हि छल छाइ सुर ठट्टा । सु बिहिन भट्ट भयउ सुभट्टा ॥ 
उधर दनुज लवण की,  इधर अतुलनीय वीर प्रभु श्री राम के नाम लेकर विजय की कामना कर रहे थे ॥ सुर-यूथ का छल-कपट देख वे सुभट्ट सु विहीन हो  गए ॥ 

तब अरिहत प्रभु दिए बल जोगे । खैंच सरासन बान बिजोगे ।। 
तमहर कर भू तम हरन करे  । तस सर दनु केरि माया हरे ॥ 
तब रिपुहंत नेप्रभु श्रीरामचन्द्रजी द्वारा प्रदत्त बल का प्रयोग कर धनुष को खैंचकर उसे वाणों से विमुक्त किया । जैसे तमोध्न की रश्मियाँ धरती पर अवतरण कर उसके अन्धकार का हरा कर एटी हाँ वैसे ही उन वाण रूपी रश्मियों ने उस असुर की आसुरी माया को हर लिया ॥ 

आँगन सुर बृंदा बिनु देखे । बीर सुबाहु काल भर भेखे ॥ 
गहि गदा कहि खल सूल धारी ।  अजहुँ निरखिहु माया हमारी ॥ 
जब रणांगण को सुर-यूथ से विहीन देखा तब काल का वेश धारण किए वीर सुबाहु ने गदा ग्रहण कर लवणा सुर से कहा  रे दुष्ट ! रे शूल धारी ! अब तू हमारी माया देख ॥ 

खाल कर माल सूल सँभारे । अस कह उरस गदा दिए मारे । 
किए घींच अघात अस तेजा । सूल बल तेज किए निहतेजा ॥ 
रे अधमी करमालाओं में अपना शूल संभाल ले  । ऐसा कहकर उसने उस दनुज के  हृदयस्थल पर गदा दे मारा ॥ फिर उसके कंठी पर ऐसा तेज प्रहार किया कि उसके शूल के बल का तेज निस्तेज हो गया ॥ 

बान बिषिख काटे जाल, माया देइ बिखेर । 
लवनासुर मुरुछित परे, भूमि माझ भए ढेर ॥ 
श्रृंगी वाणों ने उस दुष्ट के कपट जाल को काटकर उसकी माया को छिन्न -भिन्न  कर दिया है । लवणासुर रन धरा के मध्य शायी 
होकर मूर्छित पड़ा है ॥ 

सोमवार, १ सितम्बर, २०१४                                                                                                     

डरपत प्रतिभट जहँ तहँ धाईं । रन रंगन सब  दिए बिसराई ॥  
तब रन बांकुर कैटभ नामा । दानउ दल मह बल के धामा ॥ 
 रन उत्कंठा का त्याग कर शत्रु पक्ष के सैनिक जहाँ-तहाँ भाग खड़े हुवे ॥ तब दानव दल में महा बलशाली कैटभ नाम का रणबांकुर : - 

दलाधिपत हत चेतस देखा । धरे तड़ित सम सूल बिसेखा ॥ 
जूपकेतु के सौमुख आवा । परम क्रोध किए संग जुझावा ॥ 
ने जब दलाधिपति को मूर्छित देखा तब वह तड़ित के सदृश्य विशेष शूल धारी दानव यूपकेतु के सम्मुख पकट हुवा और अत्यधिक क्रोध करते हुवे उसके साथ युद्ध करने लगा ॥ 

घात मर्म जब हिय दिए भेदा । घनमुख घन रस भयउ स्वेदा ॥ 
राम राम हाँ राम हँकारा । हत प्रभ लोचन भ्रात  निहारा ॥ 
उसने यूपकेतु के मर्म पर आघात कर उसके ह्रदय को भेद दिया । जिससे उसका मुख मेघ के सदृश्य हो गया एवं स्वेद बिंदु, मेघ बिंदु हो गई । वह राम नाम की पुकार करता हुवा हतप्रभ लोचन से भ्राता सुबाहु की ओर देखने लगा ॥ 

सुबाहु जब हत बंधू बिलोका । पचारि दनु चहुँपुर अबलोका ॥ 
लै  त्रै कोटिक बान कराले । छाँड़त बहे रुधिरु परनाले ॥ 

सुबाहु ने जब अपने बंधु को घायल अवस्था में देखा तब वह चारों ओर दृष्टि कर दनुज को ललकारने लगा ॥ उसने तीन करोड़ बाणों का संधान किया जब वह छूटे तब रुधिर के जैसे बड़ा  नाला बहने  लगा ॥ ( इन वाणों से कैटभ भी मारा गया ) 

इत  दानउ दल  सबहि बिधि, आजुध करत प्रजोग । 
उत दपटि, झपटि जोग हठि, सर गुन होत बिजोग  ॥  
इधर  दानव दल सभी प्रकार के आयुधों का प्रयोग कर रहे थे । उधर उधर प्रभु के सेनानियों के धनुर की प्रत्यंचाओं से वाण वियोजित होकर हाथ योग वरण किए उनपर टूट पड़ते ॥ 

मंगलवार, २ सितम्बर, २०१४                                                                                                       

 इत रघुकुल दीपक  भए आकुल  । उत सुबाहु दनु करत ब्याकुल ॥ 
आए अचिरम भ्रात संकासे । लगे साँग उर देइ निकासे ॥ 
इधर रघुकु के तिलक यूपकेतु झटपटा  रहा था ।  उधर सुबाहु क्रोधित होकर  दनुज को व्याकुल कर द्रुत गति से लघु भ्राता के निकट आया  उसने ह्रदय में लगे श्रृंग को निष्कासित कर दिया ॥ 

जूपकेतु सुहसित उठि ठाढ़े । बान निषंग मुठिक धरि बाढ़े ॥ 
निसिचर  के चेतनहु जाग्यो । देख लगी आपुनी लाग्यो ॥ 
श्रृंग के बाहर आते ही यूपकेतु सुहासित मुख से उठ खड़ा हुवा  । वह धनुष वाण को मुट्ठियों में कस कर आगे बढ़ा ॥इधर निशिचर लवण  की भी  चेतना जागृत हो उठी । रण संकुलता को देखकर वह स्वयं भी सम्मिलित हो गया ॥ 

चल्यो भ्रात कुमुक लिए संगा । हारिहि संग सेन चतुरंगा ॥ 
साजि बाजि गज  हनत निसाना । कोप निधाना बहु बलबाना ॥ 
उसने अपने भ्राता कुमुक को साथ लिया जो रघुवर की चतुरंगिणी सेना के सैनिकों द्वारा पराजित हो गया । तब घोड़े -हाथी की सेना सजा कर डंके बजाते हुवे क्रोध का भंडार एवं अत्यधिक बलशाली : -- 

लवनासुर तब भए संक्रोधा । अरिहंत संग सीधहि जोधा ।। 
उठे चिँगारी लागहि लोहा । रनांगण रज रुधिरु पथ जोहा ॥ 
लवणासुर अतिशय क्रोध के साथ सीधे रामानुज शत्रुध्न से भीड़ गया । लोहे बजने लगे चिंगारियां उठने लगी रण प्रांगण की धूल रक्तरंजित होने की प्रतीक्षा करने लगी ॥ 

 दनुज माझ भट भीर, सत्रुहन तकि लिए लस्तकी । 
छाँड़े तेजस तीर, श्रीराम चरन सुरति किए  ॥    
दनुज सैनिकों की भीड़ से के मध्य खड़ा था शत्रुध्न ने लस्तकी से उसका लक्ष्य किया और श्री राम के चरणों का स्मरण कर दिव्य तीर त्यागा ॥ 

बुधवार, ३ सितम्बर, २०१४                                                                                                      

धनु गुन बिथुरत चले नराचा । मर्म भेद लिगु लगे पिसाचा ॥
सुने मरण दनु जब सुर बृंदा । धरे चरन घन जान अलिंदा ॥ 
धनुष की बाहु रूपी प्रत्यन्चाओं से वियुक्त होकर वाण चले । मर्म भेदन करते हुवे वे सीधे पिशाच के ह्रदय में लगे ॥  देवताओं ने जब पिशाचों का मरण सुना तब उन्होंने घन रूपी यान के अलिंद में अपने पदुम चरण विराजित किए  : --  

चढ़ि चढ़ि नभ बैसत बहु हरषहिं । मुकुलित हस्त पुहुप पत्त बरखहि ॥ 
सत्रुहन तहाँ जुग  नगर रचाए । सासन सूत दुहु तनय धराए ॥ 
तत्पश्चात उसके अंदर में आसित होकर  नभ में चढ़ते हुवे वह अतिशय हर्षित हुवे । उनके मुकुलित हस्त से मेघ पुष्प की वर्षा होने लगी ॥ शत्रुध्न ने उस स्थान पर युगल नगरों की रचना की । उसके शासन की बागडोर अपने दोनों  पुत्रों के हाथों सौंप दी ॥ 

एक सूरप जासु जग जस गाए । दूजे  बिदित जिमि निगम कहाए ॥ 
सुबाहु भए सूरप महिपाला ।  बिदित देस नृप भए लघु लाला ॥ 
एक नगर का नाम मधुरा था संसार भर में जिसका यशगान होता है । दूसरे नगर का नाम विदित था जैसा वेदों में वर्णित है ॥ सुबाहु मथुरा नगरी के राजा हुवे । लघु पुत्र यूपकेतु विदित नमक स्थान के अजा हुवे ॥ 

सचिवन्हि सुत रखत  तिन संगा ।  अगुसरी पताकिनि चतुरंगा ॥ 
मेध अश्व किए सत्रुहन आगिन । भट सपयादिक भए अनुगामिन ॥ 
राम-राज्य के सचिव-पता उनके सचिव घोषित कर चतुरंगनी सेना आगे चली ॥ शत्रुध्न ने मेधीय अश्व को सेना कको सबसे आगे किया पयादिक सैनिकों सहित सेना उसके पीछे चलने लगी ॥ 

रजत रथ सुबरनइ रसन, बांधे बर बर बाहि । 
बरे गज गति सूर समर, अगूत अगुसर जाहि ॥ 
रजतमयी रथों में स्वर्णमयी रश्मियों से ऊतम उत्तम अश्व बंधे थे । समर शूर गौरव से पूर्णित धीमी चाल से आगे ही आगे बढ़ाते चले जा रहे थे ॥ 

बृहस्पतिवार, ४ सितम्बर, २०१४                                                                                       

चलेउ गह गह कटकु अपारा । बही बहा जस लहि बहु धारा ॥ 
कंठ घोष जिमि केहरि नादे । भय बरु बिहबल  करत प्रमादे ॥ 
फिर वह विशाल सेना उत्साहित होकर ऐसे चली जैसे बहुंत सी धाराओं को संग किए कोई नदी बही चली आ रही हो । सैनि-यूह  जब  केसरी के जैसे  गर्जना  करते  तब वह गर्जना  भय को भी व्याकुलित करते हुवे उसे विक्षिप्त कर देती ॥ 

एकै ताल अस  पग भू धरहीं । निज निज बल पौरुख उच्चरहीं ॥ 
हस्त मुकुल रबि मेघ गहाही । पथ पथ पख कौसुम बरखाही ॥ 
चरणों का परस्पर  मेल कर भू ऊपर अवधारित करात हुवे जैसे वे अपने अपने पौरुष का ही उच्चरण कर रहे हों । यह देखकर सूर्यदेव  के भी मुकुलित हस्त में मेघ उतर आते  । और वह पंथ पताः कुसुम वृष्टि करते जाते ॥ 

 अंसुक अस उत्तोलि पताका । जिमि तड़ाकत तड़ित रिपु ताका ॥ 
नेकानेक नगर नग आली । भँवर कारि बहु संपन साली ॥ 
राम-राज्य की ध्वजा-चिन्ह अपने अंशुक पर  ऐसे उत्तोलित हो उठी जैसे मेघों के मध्य तड़कती हुई तड़िता शत्रुओं को लक्ष्य कर रही हो ॥ भ्रमणशील एवं संपन्न शाली अनेकानेक  नगरों एवं पर्वत श्रेणियों : -- 

 सरित बनिक बन सैल नहाके । चले समीर बेगि हय हाँके ।।  
पँचाल कुरु कुरोतर देसे । नाँघ दसारन देस प्रबेसे ॥ 
सरिताएँ, वनिकाएँ, वन एवं शैल शिवालों को पार कर वायु के वेग से चलती हुई वह सेना  अश्व को रक्षा करते हुवे  इस प्रकार पाञ्चाल, कुरू , कुरोत्तर देशों को लाँघ कर मथुरा होते हुवे  दशार्ण ( मध्य भारत के विदिशा, मुरैना के आसपास का क्षेत्र ) में प्रवेशित हुई  ॥ 

सुहा संपन सेन सहित, सत्रुहन जहँ जहँ जाएँ । 
जन जन मुख हरि कीर्तन, कानन श्रवन सुहाए ॥   
 भ्राता शत्रुध्न उस सेना की शोभा से संपन्न होकर जहां जहां जाते । वहां के नागरिक के मुख से भगवान का कीर्तन-भजन उनके कानों में श्रुति गम्य होकर अति प्रिय लगते ॥  

शुक्रवार, ०५ सितम्बर, २०१४                                                                                                    

हरिहि कीरत करत मृदु बानी । करएँ  सुआगत तहँ जुग  पानी ॥ 
जसोगान श्रुत सह संतोखे । याचकिन्ह बहु भाँति परितोखें ॥ 
वहां मृदुल वाणी से पूरित श्रीरामचन्द्रजी की सपूर्ण सुयश की कथा ही सुनाई पड़ती  । सभी जन  युगल-पाणि से सेना का स्वागत करते । इस प्रकार प्रभु का यशोगान करने वालों से संतुष्ट होकर वे याचक गण  को सभी प्रकार से परितोषित करते ॥ 

बिधा प्रबीन अचल संग्रामा । रहिहि सचिउ एक सुमति सुनामा ॥ 
बलि संग बलि तेज सों तेजस । समर भूमि मैं सचित सचेतस ॥ 
रघुवर की सभा में विधा- प्रवीण संग्राम में अचल सूक्ति नाम के एक सचिव था जो  बली से भी अत्यंत बली एवं तेजों से भी तेज व् समर भूमि में सतर्क एवं प्रज्ञावान था  ॥ 

रक्छत कच्छ आन सँग सोई । सत्रुहन के बर अनुचर होई ॥ 
तिनके संगति किए मह धीरा । पैठि ऐसेउ  भारत भीरा ॥ 
वह सेना के पृष्ठ भाग का रक्षक एवं उसका अनुगामी होकर आया था  वह भ्राता  शत्रुध्न का श्रेष्ठ अनुचर था ॥ इस प्रकार महाधीर ने उसकी सुसंगतीप्रात कर मध्य भारत में प्रवेश किया ॥ 

अनेको जनांत किए पारा । अस्व किरन पर कोउ न धारा ॥ 
बिबिध  देस धिनायक धिराया । समर सूर जानिहि बहु माया ॥ 
सेना ने अनेकों प्रांतों को पर किया किन्तु अश्व की किरण हरण करने का साहस किसी ने भी नहीं था ॥ विवध देश थे जिसमें राज भी थे राजाधिराज भी थे समर शूर भी थे जो बहुंत प्रकार की विद्या जानते थे ॥ 

अतुलित बल संग संपन, जुगए कटक चौरंग । 
सरबतस दच्छ रहि जदपि सर्ब धुरिन के संग ॥ 
वे अतुलनीय बल से संपन्न चतुरंगिणी पताकिनी सेना से युक्त थे । जो  सर्वतस दक्ष एवं सभी प्रकार की वाहिनियों पर विजय प्राप्त करने के योग्य थी ॥ 

सेना -कक्ष 

शनिवार, ०६ सितम्बर, २०१४                                                                                                 

तद्यपि सकल भूपत उठि धाइ । सैन सुरक्छी चरन गहि आइ ॥ 
बार बार किए बिनइत निगदन । हे रामानुज हे रघुनन्दन ॥ 
तथापि सभी भूपत सैना के अभिभावक भ्राता शत्रुध्न के चरण सुश्रुता हेतु दौड़े आते । वे वारंवार विनम्रता पूर्वक यही कथन करते कि हे रामानुज ! हे रघुनन्दन !

राज पाट जुजुधान मान जस ।बंधु सहित  तव हमरे सरबस ॥ 
गाँउ नगर नग नदी पहारा । तासु माहि किछु नहीं हमारा ॥ 
राज्यशक्ति, वीर योद्धा, मान-सम्मान, यश- कीर्ति, निकट सम्बन्धियों की समष्टि सहित हमारा सर्वस्व आप ही का है । यह गांव नगर यह पर्वत नदी ये पहाड़, इसमें लेशमात्र भी हमारा अंश नहीं है ॥ 

 निगदे औरु का तासु अधिके । भगतिल भगत भगनंदनहि के ॥ 
सुनत  तिन्हहि धरे बहु धीरा  । समर मूर्धन् सत्रुहन बीरा ॥ 
 इससे अधिक और क्या कहें । विश्वासी भक्त स्वयं भगनन्दन ही के हैं ॥ विपक्षी वीरों का हनन करने वाले संग्राम शूर में अग्रणी भ्राता शत्रुध्न उनके वचन  धीरवंत होकर सुनते ॥ 
  
तेहि थरी निज आयसु घोषए । जनपर्दिन बहु बिधि परितोषए ॥ 
हर्षित मन तिन्हनि लिए संगा । चलए अगुसार कटक चतुरंगा ॥ 
उन स्थलों पर अपनी आज्ञप्ति की घोषणा करते हुवे जन पर्दिनों को बहुंत प्रकार से परितोषित करते । तदनंतर  हर्षित मन से उन्हें संग लिए  चतुरंगिणी कटक आगे बढ़ जाती ॥ 

किए जन पर्दिन  पबित पुनीते । देस नहीं जन निलयन जीते । 

आए सरन सो नाथ अपनाएँ  । हत कारिन हंतब जीतत जाएँ ॥ 
इस प्रकार जान शासकों को पापों से रहित कर वह सेना देशो पर नहीं  अपितु हृदयों पर विजय प्राप्त करती । जो उअसके शरण अत संरक्षक उन्हें स्वीकार कर लेते जो हत हनन  के योग्य हत-कारियों का सर्वनाश करते चलते ॥ 

अमित तेजस बीर बिक्रमी क्रमबर चरन बढ़ाए ।
अति रमनीअ अहिच्छत्रा पूरी पौर पैठाए ॥
इस प्रकार अतुलनीय तेज से युक्त वे पराक्रमी क्रमश: आगे बढ़ाते गए एवं (दक्षिण )पांचाल नामक  रमणीय नगरी की ड्योढ़ी में प्रवेश किये ॥ 



अहिच्छत्रा = दक्षिण पांचाल 

रविवार, ०७ सितम्बर, २०१४                                                                                                   

जुगत धनुर धन जोजन  बाना । रहे कटक भट अवध समाना ॥   
जन नख रूप नेमि सम राऊ । सेन सत रिषि सुमद धर नाऊ ॥ 
उस नगरी के रक्षक  धनुष एवं तीर-तूणीर से युक्त होकर अवध के रक्षकों के समतुल्य प्रतीत होते थे ॥ प्रजा पालक का नाम था । उस  राज्य  गगन वह स्वयं  नेमि,  प्रजा नक्षत्र के तो सेना सप्तऋषि के सदृश्य थी ॥ 

बसे जहाँ जन मानस नाना । दिविज राउ ब्रम्हन अन्याना ॥
बिषय बिमुख जितबारी लोका ।  पुरंजनी बर पुनी पुरौका ॥
वह रमणीय नगरी में ब्राह्मण एवं अन्यान्य द्विजों के सह नाना भांति के जनमानस निवासित थे । प्रजा  विषय विमुख एवं जितात्मन् थी प्रजाजन श्रेष्ठि, प्रज्ञावान एवं पुण्य पुरुष थे ॥ 

सील बंत सब सद आचारी । अधर सत्य सम सुधा अधारी ॥ 
सो सुठि अस्थरि  अनेकनेका । स्याम मनि सर परम प्रबेका ॥ 
बहु बिधान हिरन संग साजे । बिचित्र मनिक पथ कूल बिराजे ॥ 
ताड तोरन बढ़ावहि सोभा । दरसत बसति बसन मन लोभा ॥ 
सभी जन शीलवन्त एवं सदाचारी थे उनके अधरों पर सत्य स्वरूपी सुधा का आधार था ॥ उस सुन्दर सथली के तरोँसों पर नीलम हीरे आदि उत्तम रत्नों एवं स्वर्ण खचित अनेकानेक बहुरंगी  प्रासाद सुसज्जित थे ॥  ऊँचे तोरणउस नगर की शोभा में वृद्धि कर रहे थे । जो उस वसति को देखता वह वहां वासित होने को लालायित हो जाता ॥ 

पौर पौर पूरित उद्यान । पुष्कल 
पुष्कर बहुत बिधाना ॥ 
सीत  दीठ जहँ  केतुहु कंता । छहो रितु संग बसे बसंता ॥ 
द्वारी द्वारि उद्यान सुशोभित हो रहे थे जो बहुंत सी प्रजाति के के पद्म पुष्पों से भरे हुवे थे । जहां केतुकांत की दृष्टि सदैव शीतल ही रहती थी एवं ऋतुराज वसंत छहों ऋतुओं के संग निवास करते थे ॥ 

उदोद्घाटन रतन धर, पग पग परबत माल । 
परसत रही प्रथम किरन तलहट ताल तमाल ॥ 
 पग पग पर उदक एवं रत्नों को उद्घाटित करते हुवे पर्वत श्रृंग जिन्हे भोर की प्रथम किरण  स्पर्श किया करती थी ।  तलहटी में सुन्दर ताल  तमाल वृक्ष से शोभित थे  ॥ 

सोमवार, ०८ सितम्बर, २०१४                                                                                     

दरसिहि एक बन बट संकासे । क्यारि क्यारि कुसुम बिकासे ॥ 
अवनत नभ नदि नर्तित नौका  । तेहि नगर बर मानि पुरौका ॥ 
चूँकि वह नगरी उद्यानों से परिपूर्ण थी अत:उसके  निकट जाते ही भ्राता शत्रुध्न को एक उद्यान दिखाई दिया । जिसकी क्यारी क्यारी में कुसुम विकसित थे । नतमस्तक नभ एवं नदी के संग नृत्य करती हुई नौकाएं । यह उद्यान सभी उद्यानों से श्रेष्ठ है ऐसा  उस नगर के वासियों का कहना था ॥ 

सोई सुठि कानन पैसारे । हबि है इत उत चरत बिहारे ॥ 
हरिद परन  गहि घन घन गाछे । अरु फिरि सत्रुहन पाछिहि पाछे ॥ 
उस सुन्दर उद्यान में प्रवेश कर मेधीय अश्व फिर जहाँ-तहाँ विचरण करने लगा । हरे-हरे पत्तों से युक्त वृक्षों के झुरमुट में भ्राता शत्रुध्न उसके पीछे हो लिए ॥ 

अनुगामिन भए अनुचर नेका । जुजुधान जूह माहि प्रबेका ॥ 
जहँ एक सुन्दर देउ निकाई । तहँ गमन तेहि  देइ दिखाई ॥ 
योद्धाओं के झुण्ड में श्रेष्ठ योद्धा एवं अनेक  अनुचर उनके अनुगामी हो गए ॥  उस उद्यान में एक सुन्दर देवालय भी स्थित था जो उन्हें अंतर्गत होने पर  दिखाई पड़ा ॥ 

भीत भीत अस चिते चितेरे  । परमम कृति जस  कारू केरे ॥ 
लसे कंचन  कलस कैलासा । देइ  भास जस हिमधर कासा ॥ 
मंदिर की  प्रत्येक भित्तियों को चितेरे ने ऐसे चित्रित किया था मानो वह उस कलाकार की परम कृति हो ॥ वह कैलाश के हिरण्य मयी कंगूरे के सदृश्य दमक रहा था  एवं हिमालय पर्वत की कंचन मयी कांति को आभासित कर रहा था  ॥ 

दसरथज रामानुज दृग , दरसिहि देवल जोह । 
आह !अनुपम अकस्मात् निकसे श्रीमुख सोंह ॥ 
दशरथ नंदन रामानुज के दृष्टि ने जैसे ही उस देवालय के दर्शन किए । आह! अनुपम ! उनके श्रीमुख से ये शब्द अनायास ही निकल पड़े ॥ 

मंगलवार, ०९ सितम्बर, २०१४                                                                                          

बहुरि  भ्रात रघोत्तम जी के । सुमति सोंही प्रस्न किए नीके ॥ 
अहो सचिवबर मोहि बुझावा । मम दीठ जोइ दिरिस दिखावा ॥ 

धौला गृह उम उम उजियारा । सुरुचित कृत एहि भवन अकारा ॥ 
अहइँ का कोउ देव दुआरा । कि को राजाधिराज अगारा ॥ 

को हित कारन कृत को काजा । कहहु सो केहि हेतु बिराजा ॥ 
सुबुध सचिव अतीव सुग्याता । भंवर नगरजानिहि सब बाता ॥ 

पूछ बुझावत कहत बखाना । बीरबरसुनौ देइ ध्याना ॥ 
हिरनई भवन धरि दृढ नेई । इहँ बिराजित कामखा देई ॥ 

बंदनीअ जगज्जननी, के एक अरुअ सरूप । 
सर्वार्थानुसाधिनी, मंगल कारिनि रूप ॥ 

बुधवार, १० सितम्बर, २०१४                                                                                                

किए बहु अर्चन पूरब काला । अहिच्छत्रा पर के प्रतिपाला ॥ 
तब भगवती रूप कामखी । इहाँ बिराजित सोहिहि साखी ॥ 

तब सों भगतन के दुख हरिहइँ । मनोकामना पूरन करिहइँ ॥ 
जपन जोग देई के नामा । अस कहत सुमति करे प्रनामा ॥ 

अरिहंत सचिउ चरन नुहारा  । प्रनमत  सिरु नत  बारहि बारा ।। 
पूछिहि बांधत बचन के सेतु । प्रगसि देई इहाँ केहि हेतु ॥ 

कवन टप किए इहाँ के राऊ । पर ऐसेउ जसु प्रभाऊ ॥ 
सकल लोकिन्हि के महतारी । भयउ मुदित इहँ आन पधारी ॥ 

जगत प्रतीत एक परबत अहहीं । हेमकूट निगमागम कहहीं ॥ 
सकल देवन्हि के सँग सोहिहि । जहां एक बिमल तीरथ होहिहिं ॥ 

जो अगजग के महा रिसि अरु मुनिबर के ठोर । 
तहहीं अहिच्छत्रा राउ, करे तपस्या घोर ॥ 

बृहस्पतिवार, ११ सितम्बर, २०१४                                                                                           

तासु देस सामंत नरेसा । रहहि खल रहे भल के भेसा ॥ 
तपस्यारत नृप हेमकूटा । सोइ  नरेस भयउ एक जूटा ॥ 

जोग जुगति सब मेल मिलाई । अहिच्छत्रा ऊपर किए चढ़ाई ॥ 
भल कि खलमन  होहिहि जब एका । सौंह एकंग नल कील टेका ॥ 

नागर जन सह संत अराधे । मात  पिता सँग  किए हत बाधे ॥ 
पीड़ित पुरजन भए असहाई । गवनइ तहँ जहँ टप किए राई ॥ 

तीनि बछर लग एक पग ठाढ़े । ध्यात मात करे तप गाढ़े ॥ 
लगाए  लोचन नासिक नोका । तेहि माझ कभु नभ  न बिलोका ॥ 

ताहि परतस  तीनि बछर, भखत सूखित पात । 
करत घोर कठोर ताप, भए अति दुर्बल गात ॥ 

शुक्रवार, १२ सितम्बर, २०१४                                                                                                         


तीन बछर धरि नेम कठोरा ।  सीत काल जल गहि कोरा ॥ 
तापस रितु सेवत पंचागा । पावस उन्मुख तोए तड़ागा ॥ 

तीन बछर सो राउ सुबोधा । अंतर प्रान बायु अवरोधा ।। 
बरे बर  बरन बोलि सुबानी ।  जपे निरंतर  नाउ भवानी ॥ 

तेहि काल दृग एक जग माई अबर न  कोउ देइ देखाई ॥ 
बिधि मुष्टिका काल रज रीते । एहि बिधि दुआदस बरसि बीते । 

तपो बल देइ चरन  हिलोले । सुरपत के सिंहासन डोले ॥ 
तपोसील जब  राउ निहारे । तापर बहुतहि सोचि बिचारे ॥ 

ए  तप निधि तप चरन संग, लीन्हि आसन जीत । 
मन ही मन सिहात सुरप, भए अतिसय भय भीत ॥ 

शनिवार, १३ सितम्बर, २०१४                                                                                                    

अचिरम तमि षीचि बोलि पठाए । प्रिय बंधु बसंत लेइ बुलाए ॥ 
आए काम सुर सह परिबारू  । बोलि सुरप मम कहि अनुहारू ॥ 

हे रे सखा सबहि मन मोही । सखता तव सख कर्मन जोही ॥ 
अहइँ मोर एक अति प्रिय काजा । तप चरनानुरत सुमद राजा ॥ 

काम बान जुगि तुहरी सोभा । कोटि  कला सों  उपजहि लोभा ॥ 
देउराउ के कहि सिरु धारे । मृदुलित बोलि चिंता न कारें ॥ 

करब मैं अवसि काजु तुहारा । मम सिरु पर तुहरे उपकारा ॥ 
बिनयाबत प्रनमत सुर नाथा । अस कह कमन कुटुम किए साथा ॥ 

अपछरा बृंद संग लिए, धर बसंत कर बाहि । 

संजुग हो चलेउ सकल, हेमकूट के पाहि ॥ 

रविवार, १४, सितम्बर, २०१४                                                                                              

पहुँच तहँ भए कमन कोदंडा । गह पंचम कौसुम सर षण्डा ॥ 
तब आपन प्रभाउ प्रस्तारा । कुञ्ज कुटीरु बसंत बिहारा ॥ 

गह गह गेह गेह तहवाँ के । प्रफुरित फुर नयन माहि झाँके ॥ 
डार डार कोइर कुहुकारी । कली कली चंचरि गुंजारी ॥ 

मंद चर सीतर बायु गंधे । तट तट लवंग कुसुम सुगंधे ।। 
संगम करहि तलाउ तलाई । तपसि तपोबन तपस भुलाईं ॥ 

गहन सिंधु  के बाहु बिसाला । बही चली करषत कृतमाला ।\ 
कोटि कला करि काम सहाई । कमन की सुहा सब कहुँ छाई ॥ 

सब के ह्रदय नयन अभिलाखा । लतिक निहारि नवहि तरु साखा ॥ 
भयउ पुहुप मय जब सब लोका । पुहुप केतु भर नैन बिलोका ॥ 

गह हरिद परनिका लह लतिका कुञ्ज कुञ्ज अरु गली गली । 
तरु तरु तरियाई,हरिअरि छाई भै कुसुमित कली कली ॥ 
भुज सेखर हारे कंठन घारे गुंजारे अली अली । 
गंधर्ब नगरि डगरि डगरि मंजुल गति गमनि चली ॥ 

सुर नारी मह महा नारी, आलि माहि महा आलि । 
सिरु बहु कर कंठ कलित, मंजिम मंजरि मालि ॥ 

सोमवार, १५ सितम्बर, २०१४                                                                                              

परम सुर नारि रम्भा नामा । रजत रूपसी नयनभिरामा ॥ 
घिरि  सखिन्हि अस चहुँ फेरे । अलि प्रिया जस पुंडरी घेरे ॥ 

सकल सखिन्ह लिए संग माही । पहुँची सुमद अधि राउ पाहीं ॥ 
 मुखरित मुख सों मँजीरि बाजे । गमन गति अस हंसिनी लाजे ॥ 

पटह नाद महुँ रही प्रबीनी । कोमल हृदय लय माहि लीनी ॥ 
कंठ बसाए छहो कल रागा ।  सुर संपन जिमि सोन सुहागा ॥ 

लखे सुमद पुनि बहु अनुरागा । सकल लजौनि भूषन त्यागी ॥ 
श्रुति मधुरित जब गान बिताने । सोइ अगान सुने जब काने ॥ 

भंगइ ध्यान जगे अधीसा । छबाय बसंत छटा छतीसा ॥ 

दीठ धववात चहुँ दिसा, लेख माहि नृप आनि । 
छंदब छाया मई किए कमान कला जग जानि ॥