Thursday 13 June 2019

----- ॥पद्म-पद 35 ॥ -----,

------ || राग-मेघमल्हार | -----
गरजि गरजि बरखा ऋतू आई
घोरि घटा एक एक परछाई

गरजि गरजि नभ घन आए ,
बादत मधुर मधुर अल्हादत नदि परबत परी पधराए | १ |
घुमरि घटा छननन झनकारे देखु बरखत छत छत छाए |
झुनुरु झुनुरु करि झरि झरि बुँदिआ कसि रसियन माहि अपुराए | २ |
रुर नुपूरन्हि के रूप धरी बनि झाँझरिआ परि पाए |
ऐ री सखि एहि दमकिहि दामिनि कि कटि कौधनिआ कौंधाए | ३ |
करन धार कौ आँचर देई पुरट पट अध् सीस धराए |
निरखि छटा छन छबि असि नीकी लोगन्हि मन अति सुख पाए | ४ |
सींचत तरु बन उपबन डोलै गहे अमरित घट अभराए |
दए जल पीपलि बट हरियावत पुनि पनघट गई पधराए | ५ |
धरेउ ओंठ कर कियौ अँजुरी दुइ बूँद कै आस लगाए |

गहि घट ओंक झट दे घारी जूँ तट तट प्यासत पाए | ६ |
घोर घाम सिरु तिसत कंठ बहु आह पथिक पंथ पेखाए |
करसि करसि कर दए भरि कलसी तापर नहीं पिअत अघाए | ७ |
अतिअ मीठ मिसिरी रस लागै देहु और कहत सकुचाए |
चलिए अजहुँ सखि संभु दुआरे कहा  नैनन सोंहि दुराए ? | ८ |
------------------------------------------------------------------
आए पावस पाहुन पिया रे
अंजन सहुँ कारे कारे
--------------------------------
----- || राग -भैरवी || -----
बादल तोरी पालकी पवन कहारा
घन साँवरा सलौना तोरा साजन जग सोंहि न्यारा |
हंस दियो रे हिरन दियो रे दियो हीर को दहेज्यो
भूरि भूषन न्यौछारि तोहि पियहि के द्वारि भेज्यौ
मनि रतनन कौ आगर तोरा बाबुल प्यारा प्यारा
बिजुरी चुनरिया सीस पट देइ के
पुरट करि कंकनिया कौंधन  तट देइ के
कंठ घरी बूंदन करि मुतियन के हारा
बादल तोरी पालकी पवन कहारा...
माथ तोरे लाल करी ललटीका लोलती
कानन परी कुंदन की कुण्डलिआ बोलती
बरखाती बुंन्दतोरे मुतियन के हारा

 सूरज जटी चंदा जटी अरु  तारन जटी चूनरी
मनि मरकत करि मूँदरी


आगे पाछे परिजन ते नैना बचाई के
संग झलक लेत चलत तोरी छटा छब पै रिझाई के

हेरी घोर घटा चित्त चोर तोरा प्रीतम हरियारा
सिंगारा

Tuesday 4 June 2019

----- ॥ टिप्पणी 21 ॥ -----,

ओवैसी के बयान "हम किरायदार नहीं,बराबर के हिस्सेदार हैं" को किस नज़र से देखा जाये?
  • भारत में सभी मुस्लिमों का उत्तर होगा - हाँ ! सही तो कह रह हैं…..
  • और भारत वंशी के उत्तर : - हम पहले इंसान है, इंसान का भाई चारा होना चाहिए, जातिवाद क्यूँ है, मुस्लिम मेरा भाई, हम सब एक डाल के पंछी, हाँ हाँ मुसलिम भाई आप भारतीय हो मेरा घर ले लो मेरी दौलत भी ले लो, ये क्या धर्म की दकियानूसी बातें हैं, मैं फालतू विषय पर बहस नहीं करता, राष्ट्र क्या होता है ?  ये ओवैसी कौन है ? हमारे पूर्वज एक थे दे दो..... आदि आदि 
  • भारत शासन द्वारा अब तक ऐसी राष्ट्र विरोधी शक्तियों के विरुद्ध कार्यवाहीकर तत्काल उसे कठोर दंड दे देना चाहिए था | किन्तु आश्चर्य है उसने ऐसा नहीं किया | क्या भारत का संविधान इतना अक्षम है ? क्या वह अपनी अखंडता की रक्षा करने में निर्बल सिद्ध हो रहा है अथवा सत्तधारियों का अंतस काला है ? भारत की सत्ता सुख भोग लिए नहीं है यदि ये सत्ताधारी भारतीय है उन्हें भारत से प्रेम है तो वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें |
  • चार टुकड़े होने के पश्चात भारत का आधे से अधिक भाग मुस्लिमों के पास है औवैसी जाएं वहां | यदि प्रत्येक ५० वर्षों में एक जिन्ना जन्म लेता रहा तो भारत बचेगा कहाँ ?
------------------------------------------------------------------------------------------
धर्म साधारण व् विशिष्ट ये दो प्रकार के होते हैं 
विशिष्ट धर्म वस्तुत: ईश्वर के उपासना की एक पद्धति है संसार में १४ प्रकार के विशिष्ट धर्म हैं यदि हम सभी उपासना पद्धतियों का अनुशरण करेंगे तो  ईश्वर पर ध्यान केंद्रित नहीं होगा इसलिए किसी एक पद्धति का अनुशरण कर हमें ईश्वर की उपासना करनी चाहिए आप धर्म परिवर्तित कर सकते हैं किन्तु यह स्मरण रहे कि कोई परिवर्तन तभी  स्वीकार्य योग्य है जब वह संसार के लिए कल्याणकारी हो