Friday 8 September 2017

----- || दोहा-एकादश 15 || -----

जीव-जंतुओं के जैसे मनुष्य का भी क्रमगत विकास कैसे होता है
"बाह्य स्वरूप में क्रमागत विकास  के पश्चात आतंरिक स्वरूप में क्रमबद्ध परिवर्तन से मानव में जाति का उद्भव हुवा....."

पाश्विकता से अधिकाधिक परिष्करण ने मनुष्य में उच्च जाति को उद्भिद किया.....'


जनम संगी मातु जनित एक पितु कर संतान |
बंसानुगत कौटुम के होत गयउ निर्मान || १ ||
भावार्थ : - वंशानुगत प्रक्रिया से  जीवन भर साथ रहने वाली माता द्वारा जन्मी एक पिता की संतान से परिवार का एवं इस प्रक्रिया के वंशगत अनुशरण से कौटुम्ब का निर्माण हुवा.....

गठत सील सद चारिता रचत नेम कछु रीत |
संस्कारित होत  बहुरि साकारित भए भीत || २ ||
भावार्थ : -  शील व् सदाचारी वृत्तियों का गठन करते हुवे कतिपय नियम-निर्बंधों एवं परम्परागत रीतियों की रचना के द्वारा वह कुटुंब संस्कारित होता गया, इस प्रकार मनुष्य के विकृत अंर्तजगत ने सुन्दर स्वरूप धारण कर लिया |

बंसानुगत सतत करत जीबिकार्जन काज |
समय वर्ति अस जूह सों निरमय जात समाज || ३ ||
भावार्थ : - प्रचलित धार्मिक पद्धति एवं रीतियों का अनुशरण करने वाले समूह के वंशानुगत जीविकार्जनित कार्य ने जाति का तथा उक्त जाति के समुच्चय ने समाज का निर्माण किया |

इस प्रकार मनुष्य का नाम उसके अंतर्जगत का व् जाति अथवा उपनाम उसके बहिर्जगत का द्योतन बना.....

जैसे : - 'श्रीराम चतुर्वेदी'

श्री राम का तो पता नहीं किन्तु  इसके पूर्वज वैदिक धर्म के अनुयायी थे 'चतुर्वेदी' का अर्थ है ये ब्राह्मण जाति के थे एवं चारों वेदों का ज्ञाता थे | चूँकि इस कौटुम्ब समूह द्वारा पीढ़ी दर पीढ़ी अहिंसा एवं सदाचरण का पालन होता था इसलिए यह समूह ब्राह्मण कहा गया | बहिर्जगत में इसके पूर्वज आजीविका हेतु वेदों के पठन-पाठन का कार्य करते थे.....

जैसे : - 'रामदास केवट '
रामदास : - पूर्वज वैदिक धर्म के अनुयायी
केवट : - नाव खेने का कार्य | चूँकि इस समूह की हिंसा में अनुरक्ति थी इसलिए यह एक निकृष्ट जाति थी |

बाहिर कर क्रिया कलाप भीत जगत कर भाउ | 
बंशानुगत सतत नियत गयउ करत बरताउ || ४ || 
भावार्थ : - बाह्य जगत के क्रिया कलाप तथा अन्तर्जगत के मनोभाव पीढ़ी-दर पीढ़ी स्थानांतरित होकर संतान के व्यवहार को नियंत्रित करते गए  |  बाह्य जगत के  क्रिया कलाप व् अंतर्जगत के मनोभाव उचित होते तब तत्संबंधित वंशज का व्यवहार भी उचित होता |

जैसे पाए अहार जो तैसे होत विचार | 
जैसे होत विचार सो तैसे करत ब्यौहार || ५ || 
भावार्थ : - यह कथन भी सर्वविदित है कि जिसका जैसा आहार होता है उसके विचार भी वैसे ही होते हैं और जैसे विचार होते हैं उसका व्यवहारिक जीवन भी वैसा ही होता है | यदि आहार में हिंसा है तब उसके विचार भी हिंसावादी होंगे यदि हिंसावादी विचार है तब उसका व्यवहारिक जीवन भी हिंसा पर आधारित होगा |

भीतर केरे भाव सों सब करतब संजूत | 
बंशानुगत करतन रत गहत जात  गुनसूत || ६ || 
भावार्थ : - दया एक भाव है और दान एक क्रिया है  अंतर्जगत के भावों से सभी कर्त्तव्य संयुक्त हैं | जब कोई भावजनित कर्त्तव्य वंश से प्राप्त होकर संतान द्वारा निरंतर कार्यान्वित होता है तब वह गुणधर्म का रूप लेकर गुणसूत्रों में संगृहीत होता जाता है जो उसके मूल स्वभाव का निर्धारण करते हैं |

जनम दात बँसानुगत, जनिमन रचे सुभाव । 
तैसी भावै भावना जैसे अंतर भाउ ।१८३७। || ७|| 
भावार्थ : -- संतान को उसका मूल स्वभाव यद्यपि उसके वंश द्वारा प्राप्त होता है । तथापि उसके अंतकरण में जैसे भाव व्युत्पन्न होते हैं उसकी भावनाएं वैसी ही होती है ॥

दानि घर अदानि जनमें, पहरी  के घर चोर। 
अँधियारे घर चन्द्रमा, रयनी के घर भोर ।१८३८। || ८ || 
भावार्थ : -- दानी के घर अदानी भी जन्म लेता है । प्रहरी के घर चोर भी हो जाते हैं ॥ जैसे अँधेरे घर में चन्द्रमा होता है और रयनी  के घर में भोर होती है ॥

चोरीचकारि कलाकारि यह नहि मूल सुभाउ | 
बाताबरन जनित येह  सामाजिक परभाव || ९ || 
तात्पर्य है कि : --  चोरी, दान, भिक्षावृत्ति , नेता गिरी,  कवि,  कलाकारी,  यह वंश द्वारा प्रदत्त मूल स्वभाव नहीं है । यह वातावरण जनित एक सामाजिक प्रभाव है । मनुष्य जैसे वातावरण में रहता है उसकी वृत्तियाँ भी वैसी ही होती जाती हैं ॥

जहाँ इष्ट विशिष्ट संग मिले नेम सुभ रीत | 
कुलीनता संगत मिले तहँ मर्जादित भीत || १० || 
भावार्थ : - जहाँ भद्रता व् उत्तम संस्कारों के साथ उत्तम उत्तम नियम व् कल्याणकारी रीतियाँ मिलती हैं कुलीनता के संगत वहां मर्यादित अंतर्जगत का संयोग होता है |

उत्तम कुलाचार से कुलीनता अर्थात शुद्धता प्राप्त होती है, शुद्ध रक्त अधिकाधिक निरोगी होता है
एक वंशानुगत अहिंसावादी शुद्ध शाकाहारी व् सात्विक तथा अन्य रक्तदाता का ग्रहीता रोगी पर पड़ने वाला प्रभाव शोध का विषय है.....

मात पिता संगत जहाँ पुर्बज के पहचान | 
बंशानुगत लषन हेतु सोई बंस निधान || ११ || 
भावार्थ : -  किसी संतान की वंशानुगत लक्षणों के अध्ययन हेतु माता-पिता के संगत उसके पूर्वजों के गुण समूहों की पहचान प्राप्त होना आवश्यक है |

मानस धर्माचरनगत करतनरत सद करम | 
जीव जगत माझी बसत होत जात सो परम || ११ || 
भावार्थ : - सार यह है कि मनुष्य अंतर्जगत में धर्म आचरण करते हुवे बहिर्जगत में  उत्तम उत्तम कार्य करने में प्रवृत रहे तभी वह जीव-जगत के मध्य निवास करते हुवे सर्वश्रेष्ठ सिद्ध होता चला जाता है अन्यथा उत्तम वस्त्र धारण कर उत्तम भोजन प्राप्त करने व्  उत्तम स्थान में निवास रत होने के पश्चात भी वह पशु ही है |








Monday 4 September 2017

----- || दोहा-एकादश 14 || -----

अधुनै केरि करतूती भाबि नगन जब होइ | 
हाँस करत  इतिहास को अनगढ़ कहि सब कोइ || १ || 
भावार्थ : - वर्तमान तभी सभ्य है जब भविष्य उसे सभ्य कहे | वर्तमान की भोगवादी करतूत से जब भविष्य पूर्व  की भांति नग्नावस्था को प्राप्त हो जाएगा तब वह अपने इतिहास का उपहास करते हुवे उसे महा उजड्ड की उपाधि देगा  || 

स्पष्टीकरण : - एक अनुमान के अनुसार यदि वर्तमान सुखसाधनों के उपभोग में इसी प्रकार प्रवृत्त रहा तो  डेढ़ से दो सौ वर्ष के पश्चात् ईंधन व् ऊर्जा के सभी स्त्रोत समाप्त हो जाएंगे तब जीवन के अन्यान्य संसाधन भविष्य की पहुँच से दूर होते चले जाएंगे, उद्योगों एवं उनके अवशिष्ट से अधिकाधिक भूमि अनुपजाऊ हो जाएगी तब अन्न वस्त्र व् वास हेतु भी उसे अतिसय संघर्ष करना पडेगा..... 

भूरि भूति भोग गह जग कछु खाए कछु पराए | 
सुखसाधन कर सम्पदा निसदिन बिनसत जाए || २ || 
भावार्थ : - जिसप्रकार एक असभ्य को अतिसय भोजन मिले और वह  उसे झूठा करते हुवे  कुछ खाकर  कुछ इधर उधर बिखरा कर उसे नष्ट कर दे,  हमारा वर्तमान भी उसी प्रकार असभ्य है जिसे अतिसय साधन-सम्पति प्राप्त है वह उसे झूठा करके  कुछ का उपयोग करता है कुछ का भोग करता है  उसके इस नित्य उपभोग से वह दिनोदिन समाप्त होती चली जा रही है.....

बर बार भेस बनाए के नगरी गेह बसाए | 
पसुतापन बिसराए बिनु तासु बिलग सो नाए || ३ || 
भावार्थ : - सार यह है कि सभ्रांत होने के लिए उत्तम-उत्तम  आचार-विचारों की आवश्यकता होती है, उत्तम वेश भूसा धारण करके  उत्तम नगरीय आवासों में निवास मात्र से सभ्यता नहीं आती, जबतक मनुष्य पाश्विकता का परित्याग कर बुद्धिवंत न हो तबतक वह पाषाण युग का ही वन मानुष है जो पशु के तुल्य है |

बर बर गेह बनाए के बर बार नगर बनाए | 
तासु बसावन सीख बिनु जग अस्नेह न पाए || ४ || 
भावार्थ : - कंकड़ों व् पत्थरों से निर्मित परिसर को घर नहीं कहते सिंधु घाटी की सभ्यता से विश्व ने उत्तम उत्तम घर बनाना तो सीखा किन्तु घर बसाना नहीं सीखा, उसने उत्तम-उत्तम नगर बनाना तो सीखा किन्तु नगर -बसाना नहीं सीखा | इस अशिक्षा के कारण उसे घर का सुख व् स्नेह प्राप्त नहीं हुवा |

गेह सह जहँ गेहिनी गेह बहुरि सो गेह | 
सुखकारि संतोष संग जहाँ बसत अस्नेह || ५ || 
भावार्थ : - " स्त्री-पुरुष के सम्यक एवं पारस्परिक सु-सम्बन्ध पारिवारिक इकाई का निर्माण करते है"  जहाँ इस प्रकार की पारिवारिक ईकाई हो जहाँ सुख कारि संतोष के संग स्नेह का निवास हो, उसे घर कहते हैं |

सु-सम्बन्ध से परिजनों का प्रादुर्भाव होता है सम्बन्ध जितने पवित्र होंगे परिजन उतने अधिक होंगे,
चिकित्सक प्रथमतस निकट सम्बन्धियों के रक्त का ही परामर्श क्यूँ देते हैं.....?

एक मात- पिता की संतति के मध्य वैवाहिक सम्बन्ध से रक्त में विकृत होता है, विकृत रक्त रोगों का जनक होता है |
माता, मातामह, परममातामह एवं पिता, पितामह अथवा परम पितामह के भ्राताओं भगिनों अथवा उनकी संततियों के मध्य वैवाहिक सम्बन्ध नहीं होना चाहिए |

भगवन पाहि पहुँचावै दरसावत सद पंथ |
धर्मतस सीख देइ जौ सोइ ग्रंथ सद ग्रन्थ || ६ || 

भावार्थ : -  जो आप्त ग्रन्थ सद्पंथ दर्शाकर मनुष्य को ईश्वर के पास पहुंचाते हैं जो धर्म चर्या का कर्तव्यबोध कराते हुवे  उसे  सत्य,  दया, दान के सह त्याग व् तपस्या की शिक्षा देते हैं वह ग्रन्थ सद्ग्रन्थ होते हैं |

नगर बहुरि सो नगर नहि  जहाँ न हो सद्पंथ | 
अनपढ़ भा सो नागरी पढ़े नहीँ सद ग्रंथ || ७ || 
भावार्थ : -  वह नगर  नगर नहीं जहाँ कोई सद्पंथ न हो | सद ग्रन्थ धर्मचर्या के कर्तव्य का बोध कराते हैं, जिसके द्वारा मनुष्य का पाश्विकता से परिष्करण होता हैं, शिक्षित होकर भी वह नागरिक अशिक्षित व् असभ्य हैं जो सद्ग्रन्थों का पठन-पाठन नहीं करते |

जहाँ साधुपद चारिता जहाँ धर्म उपदेस |
सोइ देस सुतीरथ सम सोइ देस सुदेस || ८ ||
भावार्थ : - जहाँ सन्मार्ग का चलन हो, जो धार्मिक उपदेशों से युक्त हो वह देश तीर्थ के समान है वही देश वास करने योग्य है  |

यदि अपने देश में जीविका न हो तो क्या उसका त्याग कर देना चाहिए.....नहीं..... क्योंकि भूखे ही सही अपने घर में सभी राजा होते हैं दूसरों के घरों में दास.....वह राजा उत्तम है जिसके घर में प्रजा रूपी सभी जीवों को भोजन प्राप्त हो, वह क्रूर आचरण के द्वारा उत्पीड़ित न होकर सुखी हो.....


 भीतर के संसार एक बाहिर के संसार | 
भीतर धरम अधार है बाहिर कर्म अधार || ९ || 
भावार्थ : - मनुष्य के दो जगत होते हैं एक अंतर्जगत दुसरा  बहिर्जगत | अंतर्जगत मानवोचित धर्म पर व् बहिर्जगत मानवोचित कर्म पर आधारित होता है |

सु-अचार सु-विचार संग कतिपय नेम निबंध | 
अंतर बाहिर कर जगत  सुरुचित रहत प्रबंध || १० || 
भावार्थ : - उत्तम आचार-विचार के संग कुछ नियम व् निबंध से हमारे अंतर-बहिर्जगत सुव्यवस्थित रहते हैं |

उत्तम आचार व् उत्तम विचार कहीं से भी प्राप्त हो उसे ग्रहण करना चाहिए.....

 "जब अंतर्जगत  में गहरी अव्यवस्था होती है, तब हम बहिर्-जगत व्यवस्थित नहीं रख  पाते ॥"
                                                         ----- ॥ विलियम शेख ॥ -----

"वैचारिक पतन से अंतर्जगत में गहरी अव्यवस्था होती है जिससे बहिर्जगत भी अव्यवस्थित रहता है ....."

भूषन बासन बासना बाहिर के संभार  | 
भीतर के सम्भार बिनु दोनहु गहे बिकार || ११-क || 
भावार्थ : - वास व् वस्त्राभूषण बहिर्जगत की व्यवस्था के अंग है अंतर्जगत के वस्त्राभूषण के अभाव में दोनों जगत  में विकार उत्पन्न हो जाता है |

दान बसन मन ताप तन साँच बचन के भेस |
दया ह्रदय करि बास यह अंतर के गनवेस || ११-ख ||
भावार्थ : - दान मन का तपस्या तन का  सत्य वचन का वेश हैं | दया ह्रदय का वस्त्र है यह सब अंतर्जगत के गणवेश है |

जिस मनुष्य के अंतर्जगत को धर्म का आधार प्राप्त न हो वह असभ्य है.....

अजगर करे न चाकरी पंछी करे न काम | 
दास मलूका कह गए सबके दाता राम ||