Saturday, 15 December 2012
Friday, 14 December 2012
Thursday, 13 December 2012
----- ।। सकल ताल मलिन, भयऊ एकहिं मीन ।। -----
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पाठशाला का विद्यार्थी बनने हेतु
कठिन प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा देकर विभिन्न विषय-श्रेणी में
प्रावीण्यता के सह उत्तम प्राप्तांक के प्रमाण पत्र की आवश्यकता
होती है, यहाँ कोई 'पीछे' का द्वार नहीं है..,
ये माहात्मा गांधी की पाठशाला है गोद नहीं है जो मुंह में अंगूठा
रखे और जा कर बैठ गए..,
ये कोई 'कुर्सी' भी नहीं है कि ढाई तिन सौ 'व्यक्तियों' के उत्साहित
करने पर जाकर बैठ गए..,
मोहन दास करम चन्द्र गांधी की पाठशाला कोई खिलौना भी नहीं है
की इठला कर 'मैया में तो "चन्द्र' खिलौना लेहूँ" कह उंगली रख दी
और मैया ने दिला दिया.....
Tuesday, 11 December 2012
----- ।। सम्मान या अभिमान ।। -----
उत्कृष्ट प्रतिभावान को दिया गया पुरस्कार-सम्मान न केवल प्रतिभा
को अपितु सम्मान की गरिमा को उत्कृष्ट करता है..,
पुरस्कार-सम्मान प्रदाता को इसे प्रदान करते समय अत्यधिक
सावधानी का अनुपालन करना चाहिए ग्रहीता यद्यपि प्रतिभावान हो
किन्तु यह देय सम्मान का दुरुपयोग भी कर सकता है..,
जहाँ सम्मान पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता पुरस्कार का दुरुपयोग करना आरम्भ
करता है वहां से सम्मान की भी अपमान होना प्रारम्भ हों लगता है तत्
पश्चात पुरस्कार ग्रहीता, देय पुरस्कार का अधिकारी नहीं रह जाता..,
विगत कई वर्षों से भारत में न केवल राष्ट्रीय अपितु अन्तराष्ट्रीय पुरस्कारों
का भी गृहीता द्वारा अधिकाधिक दुरूपयोग हुवा है यही कारण है की आज
विश्व-पटल पर भारतीय प्रतिभावान की छवि धूमिल है एवं उसकी प्रतिभा
का न तो आदर-सत्कार है एवं न ही कोई मूल्य है.....
Monday, 10 December 2012
----- ।। हम और हमारा हैमवत वर्ष ।। -----
धर्माधिकारी,सदाचारी, मर्यादित, पुरुषोत्तम, सत्यवादी, नीतिकुशल,
सद्चरित्र, सौहार्द-निधि, विनम्रता से युक्त व्यक्ति देश में नहीं हैं..??
एक नहीं, सहस्त्र नहीं, सहस्त्रों हैं आप ढूंढ़ीये तो सही..,
किन्तु संसद एवं विधान सभाओं में एक भी नहीं है
यदि होते तो वे ही हमारे देश के राष्ट्रपति, प्रधान-मंत्री,
मुख्यमंत्री होते ये छ्द्म-चरित्र धारी नहीं.....
Friday, 7 December 2012
----- ।। मत का अर्थ एवं अर्थी ।। -----
'नेता-मंत्री' इस दया के पात्र हैं.....?????
'अदेशकाले यद्दानं अपात्रेभ्यश्च दीयते'
-----।। श्री मद्भागवत गीता ।। -----
अर्थात कुदेश में, कुसमय में एवं कुपात्र को दिया गया दान तामस
होता है..,
'अपात्रे दीयते दानं दातारं नरकं नयेत्'
अर्थात अपात्र को दिया हुवा दान दानी को नरक में ले जाता है
दान सदैव योग्य काल, योग्य पात्र, तथा योग्य स्थान देख-विचार
कर ही करना चाहिए यदि योग्य पात्र नहीं हो तो दान नहीं करना
चाहिए चाहे वह 'धन-दान' हो या 'मत-दान'
यथा प्लवेनौपलेन निमज्जत्युदके तरन् ।
तथा निमज्जतो धस्तादज्ञौ दातृप्रतिच्छकौ ।।
अर्थात जिस प्रकार पानी में पत्थर की नाव से तैरता हवा व्यक्ति
उस नाव के साथ ही डूब जाता है, उसी प्रकार मूर्ख दानग्रहिता
तथा दानकर्त्ता -- दोनों नरक में डूबते हैं.....
नरक = दुःख, कष्ट, अभाव, निर्धनता, महंगाई, भ्रष्टाचार,घोटाला
आदि आदि का संसार.....
Saturday, 1 December 2012
----- ।। प्रथा की व्यथा ।। -----
'घूँघट अथवा पर्दा प्रथा' एवं 'शीश अपिधान ' यद्यपि एक रूढ़ीवादिता थी,
हैं और रहेगी किन्तु 'शरीर प्रदर्शन' भी न तो सुरीति है और न ही यह
आधुनिकता का परिचायक.....
कई धर्म, जाति, समाज समुदाय परिवार में विशेषकर महिलाओं हेतु
इस रुढिवादिता को अपनाना न केवल अनिवार्य है अपितु कठोरता
पूर्वक पालन करने के निर्देश हैं, पारंपरिक परिधान यद्यपि अपनी
सभ्यता, संस्कृति व संस्कारों को जीवित रखते हुवे स्मृति गम्य
चिन्ह स्वरूप होते हैं किन्तु इन्हें पुरुष वर्ग द्वारा भी अपनाना चाहिए.....
Subscribe to:
Posts (Atom)






